Sultanpur : सुल्तानपुर में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक, शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा और संगठन मजबूती का संकल्प
नए शैक्षिक सत्र में छात्र प्रवेश प्रक्रिया और स्कूलों की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए कई सुझाव साझा किए गए। शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं जैसे रिटायर्ड शिक्षकों की रुकी हुई पेंशन, बकाया वेतन का भुगतान, चयन वेतनमान और एफएलएन
सुल्तानपुर के कूरेभार में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत स्थानीय अध्यक्ष अन्नपूर्णा की प्रार्थना से हुई और संचालन महामंत्री सतीश पांडेय ने किया। इस दौरान उपस्थित प्रतिनिधियों ने शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में मुख्य रूप से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय और लेखा अधिकारी कार्यालय से संबंधित कामकाज पर चर्चा की गई।
नए शैक्षिक सत्र में छात्र प्रवेश प्रक्रिया और स्कूलों की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए कई सुझाव साझा किए गए। शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं जैसे रिटायर्ड शिक्षकों की रुकी हुई पेंशन, बकाया वेतन का भुगतान, चयन वेतनमान और एफएलएन वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पर विस्तार से बात की गई। इसके अलावा शिक्षकों के खिलाफ की गई दंडात्मक कार्यवाहियों के निस्तारण की मांग भी उठाई गई। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ाने का संकल्प लिया। अंत में संगठन मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस मौके पर जनपद संरक्षक इन्द्र प्रताप पाण्डेय, दोस्तपुर अध्यक्ष इन्द्र मणि मिश्र, संदीप वर्मा, कादीपुर अध्यक्ष रणविजय सिंह, जयसिंहपुर संरक्षक घनश्याम वर्मा, महामंत्री बविता पाण्डेय, बल्दीराय अध्यक्ष सत्येन्द्र मिश्र, दूबेपुर अध्यक्ष निशांत सिंह, कुड़वार अध्यक्ष अजीत सिंह, धनपतगंज से पूजा यादव, अखंडनगर से अमित सिंह, करौंदी कला अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्र, लंभुआ अध्यक्ष संतोष सिंह और रीना सिंह सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Also Click : Sambhal: जिलाध्यक्ष से बदसलूकी, CM को दी गालियां - अज्ञात युवक पर मारपीट और धमकी का आरोप।
What's Your Reaction?









