Lucknow: लखपति दीदी प्रभा यादव की कला व उद्यमिता को राष्ट्रीय मंच पर मिला सम्मान। 

राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन दिवसीय स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर भारत मण्डपम, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश

By INA News Desk
Jan 29, 2026 - 21:40
43 Views
Lucknow: लखपति दीदी प्रभा यादव की कला व उद्यमिता को राष्ट्रीय मंच पर मिला सम्मान। 
लखपति दीदी प्रभा यादव की कला व उद्यमिता को राष्ट्रीय मंच पर मिला सम्मान। 
Advertisement
Advertisement

लखनऊ: राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन दिवसीय स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर भारत मण्डपम, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजय राहटकर को उत्तर प्रदेश की लखपति दीदी प्रभा यादव द्वारा निर्मित एक आकर्षक कैनवस पेंटिंग भेंट की गई।

प्रभा यादव उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी एक सशक्त स्वयं सहायता समूह सदस्य हैं। वह मुरली माता स्वयं सहायता समूह से संबद्ध हैं तथा बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी की सक्रिय दुग्ध उत्पादक सदस्य हैं। ग्राम रसोई, जनपद झाँसी की निवासी प्रभा ने अपने परिश्रम, लगन और उद्यमशील सोच के बल पर लखपति दीदी के रूप में उल्लेखनीय पहचान स्थापित की है।

वित्तीय वर्ष 2024-25 से दिसंबर 2025 तक प्रभा यादव ने बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी को कुल 3475 लीटर दूध की आपूर्ति कर लगभग ₹2.16 लाख का कारोबार किया है। उनके पास वर्तमान में 7 दुधारू पशु हैं, जो उनकी सतत आजीविका और आर्थिक सशक्तिकरण का आधार हैं।

इस अवसर पर डॉ. बबीता सिंह चौहान ने कहा कि प्रभा यादव जैसी महिलाएं ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत और आजीविका सृजन की प्रेरक मिसाल हैं। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के साथ-साथ उन्हें समाज में सम्मान और पहचान दिलाने का कार्य कर रही है।

Also Read- आवासीय सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की योगी सरकार की नई पहल: औरैया बना मॉडल जिला, हर घर सोलर, हर बूंद कीमती: औरैया की दूरदर्शी हरित नीति।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement