भदोही की लखपति दीदी संतोषी स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर होंगी सम्मानित।
Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले की संतोषी ने स्वयं सहायता समूह के सहयोग से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। साड़ी और टेंट हाउस के....
भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले की संतोषी ने स्वयं सहायता समूह के सहयोग से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। साड़ी और टेंट हाउस के व्यवसाय से लखपति दीदी बनी संतोषी को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली के लाल किले पर आयोजित विशेष समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
ज्ञानपुर विकास खंड के लक्ष्मणपट्टी की रहने वाली संतोषी ने इंटरमीडिएट तक पढ़ाई की है। परिवार की आर्थिक तंगी के बावजूद, उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह से डेढ़ लाख रुपये का ऋण लेकर साड़ी का व्यवसाय शुरू किया। उनकी मेहनत और लगन से व्यवसाय फला-फूला और उन्होंने टेंट हाउस का कारोबार भी शुरू किया। आज देवनाथपुर बाजार में उनकी दुकान पर ग्राहकों की भीड़ रहती है। संतोषी अनन्या आजीविका स्वयं सहायता समूह की सचिव हैं, जिसमें 14 अन्य महिलाएं कृषि, पशुपालन और सब्जी की दुकान जैसे स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं।
संतोषी की इस प्रेरणादायक कहानी को सम्मानित करने के लिए सरकार ने उन्हें और भदोही की एक अन्य लखपति दीदी आरती सहित उत्तर प्रदेश की 14 महिलाओं को लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। 13 अगस्त को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दीदियों को दिल्ली के लिए रवाना करेंगे। संतोषी ने बताया कि इस सम्मान से वे गौरवान्वित और उत्साहित हैं।
What's Your Reaction?











