Lucknow: कृष्णानगर में अवैध निर्माण पर एलडीए का बड़ा एक्शन, साठगांठ के आरोप में सुपरवाइजर निलंबित

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बुधवार को अवैध निर्माण के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक

Jun 11, 2026 - 16:31
29 Views
Lucknow: कृष्णानगर में अवैध निर्माण पर एलडीए का बड़ा एक्शन, साठगांठ के आरोप में सुपरवाइजर निलंबित

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बुधवार को अवैध निर्माण के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सुपरवाइजर को निलम्बित कर दिया है। आरोपी सुपरवाइजर पर अपने क्षेत्र में हो रहे एक अवैध निर्माण के प्रति लापरवाही बरतने और निर्माणकर्ता के साथ साठगांठ रखने के आरोप लगे थे। इस मामले में सहायक अभियंता व तत्कालीन अवर अभियंता से भी जवाब तलब किया गया है। 

   आलमबाग निवासी प्रेम शंकर शर्मा द्वारा कृष्णानगर मेट्रो स्टेशन के पास लगभग 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्ड पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। प्रेम शंकर द्वारा प्रार्थना पत्र देते हुए बताया गया कि प्रवर्तन जोन-3 में तैनात सुपरवाइजर अली नकवी रिजवी ने वर्ष 2025 में स्थल पर पहुंचकर निर्माण कार्य रूकवा दिया। इसके बाद निर्माण कार्य पुनः शुरू कराने के एवज में रूपयों की मांग की। प्रेम शंकर ने आरोप लगाया कि रूपये देने के बाद भी सुपरवाइजर ने निर्माणाधीन भवन की नोटिस कराकर 20 मई, 2026 को परिसर को सील करवा दिया। 

  एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच करवायी। प्रारभिंक जांच में सामने आया कि सुपरवाइजर अली नकवी रिजवी ने अवैध निर्माण को रोकने का समुचित प्रयास नहीं किया। जिससे सुपरवाइजर और निर्माणकर्ता के बीच साठगांठ की संभावना प्रतीत होती है। लापरवाही उजागर होने पर आरोपी सुपरवाइजर अली नकवी रिजवी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए उप सचिव माधवेश कुमार को जांच अधिकारी नामित किया गया है। इसके अलावा प्रवर्तन जोन-3 के सहायक अभियंता जेएम सिंह व तत्कालीन अवर अभियंता ओमपाल को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।

Also Read- मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशभर में जनकल्याण पर्व, युवाओं को कौशल व रोजगार से जोड़ने का अभियान शुरू : कपिल देव अग्रवाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow