Lucknow : उर्वरक आपूर्ति की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री नड्डा से मिले कृषि मंत्री शाही
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सही समय पर उर्वरक की आपूर्ति किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है ताकि कृषि उत्पादन प्रभावित न हो। केंद्रीय मंत्री नड्डा ने शाही
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री, सूर्य प्रताप शाही ने नई दिल्ली में केंद्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्री, जेपी नड्डा से मुलाकात की। यह बैठक उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए समय पर और पर्याप्त मात्रा में उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग को लेकर हुई। शाही ने केंद्रीय मंत्री को खरीफ और आगामी रबी फसलों के लिए प्रदेश की उर्वरक आवश्यकताओं से अवगत कराया।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सही समय पर उर्वरक की आपूर्ति किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है ताकि कृषि उत्पादन प्रभावित न हो। केंद्रीय मंत्री नड्डा ने शाही को आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश की उर्वरक संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Also Click : Agra : पूर्वी महानगर में राष्ट्र सेविका समिति द्वारा हरियाली तीज उत्सव का भव्य आयोजन
What's Your Reaction?