Lucknow: क्षत्रिय कल्याण बोर्ड की दिशा में सार्थक कदम उठाने हेतु अखिल क्षत्रिय महासभा ने रीना एन सिंह को दिया धन्यवाद

उन्होंने कहा था कि क्षत्रियों की अस्मिता और इतिहास के विकृतिकरण को रोकने के लिए देश में सरकार को क्षत्रिय कल्याण बोर्ड की स्थापना करनी चाहिए। यह क्षत्रिय समाज की बहु प्रतीक्षित मांग रही है।

Nov 4, 2024 - 21:59
86 Views
Lucknow: क्षत्रिय कल्याण बोर्ड की दिशा में सार्थक कदम उठाने हेतु अखिल क्षत्रिय महासभा ने रीना एन सिंह को दिया धन्यवाद

राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीत कुमार सिंह ने भी की सराहना 

Lucknow News INA.

अखिल क्षत्रिय महासभा के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष और कौशांबी निवासी वीरेंद्र सिंह टेवा ने सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट रीना एन सिंह को धन्यवाद दिया है। पिछले दिनों एडवोकेट रीना एन सिंह के पत्र पर प्रधानमंत्री कार्यालय के द्वारा केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के एक अपर निदेशक स्तर के वरिष्ठ अधिकारी की नियुक्ति देश में क्षत्रिय कल्याण बोर्ड की स्थापना करने हेतु इसकी बारीकियां को समझने के लिए की गई है इसके लिए एडवोकेट रीना एन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की थी।

उन्होंने कहा था कि क्षत्रियों की अस्मिता और इतिहास के विकृतिकरण को रोकने के लिए देश में सरकार को क्षत्रिय कल्याण बोर्ड की स्थापना करनी चाहिए। यह क्षत्रिय समाज की बहु प्रतीक्षित मांग रही है। वीरेंद्र सिंह टेवा ने पत्र में लिखा है कि समाज को एडवोकेट रीना एन सिंह पर गर्व है इसके अलावा उन्होंने समाज के लिए सदैव समर्पित रहने वाली और इतिहास विकृतिकरण के मुद्दे को जोर-जोर से उठाने वाली रीना एन सिंह को धन्यवाद दिया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीत कुमार सिंह ने  एडवोकेट रीना एन सिंह को क्षत्रिय समाज का गौरव बताया है। ज्ञात हो कि राणा प्रताप की सेना के साथ युद्ध करने वाले क्षत्रिय कुल में जन्मे राणा पुंजा सोलंकी को भील बताने पर  एडवोकेट रीना एन सिंह ने  राजस्थान के दो सांसदों और एक विधायक को राणा पूंजा के 16वें वंशज मनोहर सिंह सोलंकी की ओर से लीगल नोटिस भेजा है।
जिसकी पूरे देश भर में चर्चा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow