Lucknow : यूपीपीसीएस -2025 मुख्य परीक्षा की निःशुल्क कोचिंग के लिए 12 दिसंबर तक आवेदन

भागीदारी भवन के संयुक्त निदेशक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि यह सुविधा केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के

By INA News Desk
Dec 4, 2025 - 22:27
33 Views
Lucknow : यूपीपीसीएस -2025 मुख्य परीक्षा की निःशुल्क कोचिंग के लिए 12 दिसंबर तक आवेदन
Lucknow : यूपीपीसीएस -2025 मुख्य परीक्षा की निःशुल्क कोचिंग के लिए 12 दिसंबर तक आवेदन

लखनऊ। प्रतिभाशाली युवाओं को अच्छा मार्गदर्शन देने के लिए समाज कल्याण विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यूपीपीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2025 पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा की मुफ्त कोचिंग के आवेदन 12 दिसंबर तक लिए जाएंगे। यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम गोमती नगर के छत्रपति शाहू जी महाराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, भागीदारी भवन में चलेगा।

भागीदारी भवन के संयुक्त निदेशक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि यह सुविधा केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनकी पारिवारिक सालाना आय 6 लाख रुपये से कम हो। साथ ही वे यूपीपीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2025 में सफल हुए हों। इन उम्मीदवारों को लेटरल एंट्री से कोचिंग में जगह मिलेगी।

आवेदन के लिए प्रारंभिक परीक्षा का प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और शैक्षिक प्रमाण पत्रों की प्रतियां जमा करनी होंगी। इसके अलावा 2000 रुपये की सावधानी राशि जमा करने पर संस्थान में प्रवेश मिलेगा।

कोचिंग के दौरान उम्मीदवारों को हॉस्टल, भोजन और लाइब्रेरी की मुफ्त सुविधा दी जाएगी। विषय विशेषज्ञों की नियमित कक्षाएं, मुख्य परीक्षा पर केंद्रित उत्तर लेखन अभ्यास, मॉडल परीक्षा, परीक्षा पैटर्न पर आधारित विशेष सत्र और जरूरी पढ़ाई की सामग्री भी उपलब्ध होगी।

Also Click : Lucknow : एस आई आर डी मे विभिन्न विषयो पर विशेषज्ञो द्वारा दिया जा रहा है प्रशिक्षण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow