Lucknow : अरुणाचल के कलाकारों ने राज्य मंत्री असीम अरुण से की सौजन्य भेंट

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित जनजातीय भागीदारी उत्सव में भाग लेने आए अरुणाचल प्रदेश के सांस्कृतिक कलाकारों ने भागीदारी भवन में राज्य मं

By INA News Desk
Nov 17, 2025 - 22:34
50 Views
Lucknow : अरुणाचल के कलाकारों ने राज्य मंत्री असीम अरुण से की सौजन्य भेंट
Lucknow : अरुणाचल के कलाकारों ने राज्य मंत्री असीम अरुण से की सौजन्य भेंट

लखनऊ : भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित जनजातीय भागीदारी उत्सव में भाग लेने आए अरुणाचल प्रदेश के सांस्कृतिक कलाकारों ने भागीदारी भवन में राज्य मंत्री असीम अरुण से सौजन्य भेंट की। कलाकारों ने राज्य मंत्री को पारंपरिक 'खाड़ा' और 'टंगा' पहनाकर उत्तर-पूर्व की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का सम्मान जताया।

इस अवसर पर याक ग्रुप के नेता डी.के. थुंगन और न्यहो ग्रुप के नेता येकर रिरम ने लखनऊ यात्रा के दौरान शहर के लोगों से मिले स्नेह, सम्मान और अपनापन की खास सराहना की। राज्य मंत्री असीम अरुण ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश साझेदार राज्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' संकल्प ऐसी सांस्कृतिक सहभागिता और संवाद से और मजबूत होता है।

यह भेंट जनजातीय भागीदारी उत्सव के तहत हुई, जो 13 से 18 नवंबर तक चली। उत्सव में अरुणाचल प्रदेश को साझेदार राज्य बनाया गया था। इसमें जनजातीय हस्तशिल्प, वस्त्र, कला, व्यंजन और नृत्य का प्रदर्शन शामिल रहा। बिरसा मुंडा को आदिवासी समुदायों में धरती आबा के रूप में पूजा जाता है। केंद्र सरकार ने 2021 में उनकी जयंती को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया था।

Also Click : Sambhal : जामा मस्जिद में पुरातत्व विभाग टीम से बदसुलूकी, एक गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow