Lucknow : इजराइल भर्ती प्रक्रिया के तहत निर्माण श्रमिकों की सोर्टिंग एवं प्री स्क्रीनिंग 19 नवम्बर से प्रारम्भ

उन्होंने बताया कि 19 नवम्बर 2025 से अभ्यर्थियों की sorting की कार्यवाही प्रारम्भ की जाएगी। Sorting में सफल अभ्यर्थियों की Pre-Screening की जाएगी त

Nov 17, 2025 - 22:36
 0  42
Lucknow : इजराइल भर्ती प्रक्रिया के तहत निर्माण श्रमिकों की सोर्टिंग एवं प्री स्क्रीनिंग 19 नवम्बर से प्रारम्भ
Lucknow : इजराइल भर्ती प्रक्रिया के तहत निर्माण श्रमिकों की सोर्टिंग एवं प्री स्क्रीनिंग 19 नवम्बर से प्रारम्भ

  • यदुपति सिंघानियाँ वोकेशनल एजुकेशन फाउंडेशन कानपुर में होगा प्रोफेशनल टेस्ट ड्राइव

लखनऊ : इजराइल में निर्माण क्षेत्र हेतु भारतीय श्रमिकों के चयन के लिए प्रदेश में चल रही प्रक्रिया को सुचारु रूप से आगे बढ़ाते हुए एनएसडीसी इंटरनेशनल के सीईओ आलोक कुमार तथा कंस्ट्रक्शन स्किल डेवलपमेंट काउंसिल ऑफ इंडिया (सीएसडीसीआई) के सीईओ हरि नारायण राज ने अवगत कराया कि श्रमिकों की प्री-स्क्रीनिंग और प्रोफेशनल टेस्ट ड्राइव हेतु यदुपति सिंघानियाँ वोकेशनल एजुकेशन फाउंडेशन, कानपुर कैंपस का उपयोग किया जाएगा। इस संबंध में एनएसडीसी और इजराइल एजेंसी पीबा के प्रतिनिधियों द्वारा वीसी बैठकों में सहमति प्रदान की जा चुकी है तथा एनएसडीसी टीम कैंपस का निरीक्षण भी कर चुकी है।उन्होंने बताया कि 19 नवम्बर 2025 से अभ्यर्थियों की sorting की कार्यवाही प्रारम्भ की जाएगी। Sorting में सफल अभ्यर्थियों की Pre-Screening की जाएगी तथा Pre-Screening में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को इजराइल की एजेन्सी पीबा द्वारा फाइनल टेस्ट में सम्मिलित किया जाएगा, जिसके आधार पर उनका अंतिम चयन किया जाएगा।अभ्यर्थियों के चयन की प्रक्रिया चार चरणों में पूरी की जाएगी। रोजगार संगम पोर्टल पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन की वरिष्ठता के आधार पर Sorting हेतु बुलाया जाएगा। Sorting में सफल होने पर Pre-Screening और उसके बाद Final Screening कराई जाएगी। इन तीनों चरणों में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों के लिए क्यूआर कोड युक्त एडमिट कार्ड रोजगार संगम पोर्टल से डाउनलोड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।एनएसडीसी और पीबा द्वारा निर्धारित सभी शर्तों का पालन अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य होगा। शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर उनका अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा। फाइनल टेस्टिंग में सफल प्रतिभागियों को ऑफर लेटर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पीबा के प्रतिनिधियों द्वारा एनएसडीसी के माध्यम से पूरी की जाएगी। चयन के बाद सफल उम्मीदवारों के वीज़ा, पुलिस वेरिफिकेशन, मेडिकल एवं अन्य औपचारिकताओं की जिम्मेदारी भी एनएसडीसी द्वारा पूरी की जाएगी।

इजराइल भर्ती प्रक्रिया के तहत 26 नवम्बर 2024 से 03 दिसम्बर 2024 तक लखनऊ में आयोजित प्रोफेशनल टेस्ट ड्राइव में पीबा द्वारा चयनित 1,336 निर्माण श्रमिकों को 40 घंटे के प्रशिक्षण के उपरांत इजराइल भेजने की कार्यवाही की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को इसके संबंध में पृथक सूचना प्रदान की जाएगी।

Also Click : Sambhal : जामा मस्जिद में पुरातत्व विभाग टीम से बदसुलूकी, एक गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow