Lucknow : राजकीय आईटीआई अलीगंज में 19 नवम्बर को रोजगार मेले का आयोजन, 8 प्रतिष्ठित कंपनियां करेंगी प्रतिभाग

प्लेसमेंट प्रभारी एम. ए. खाँ ने बताया कि मेले में टाटा मोटर्स लिमिटेड लखनऊ, इण्डो ऑटो कम्पोनेंट प्रा. लि. गुजरात, डिलक्स बीयरिंग प्रा. लि. राजकोट, जय भारत मारूति अहम

By INA News Desk
Nov 17, 2025 - 22:41
51 Views
Lucknow : राजकीय आईटीआई अलीगंज में 19 नवम्बर को रोजगार मेले का आयोजन, 8 प्रतिष्ठित कंपनियां करेंगी प्रतिभाग
Lucknow : राजकीय आईटीआई अलीगंज में 19 नवम्बर को रोजगार मेले का आयोजन, 8 प्रतिष्ठित कंपनियां करेंगी प्रतिभाग
Advertisement
Advertisement

लखनऊ : मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के अंतर्गत 19 नवम्बर 2025 को राजकीय आईटीआई अलीगंज, लखनऊ में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में कुल 8 कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं, जिनमें ऑटोमोबाइल, मैन्युफैक्चरिंग तथा इंश्योरेंस क्षेत्र की प्रमुख कंपनियां शामिल हैं।

प्लेसमेंट प्रभारी एम. ए. खाँ ने बताया कि मेले में टाटा मोटर्स लिमिटेड लखनऊ, इण्डो ऑटो कम्पोनेंट प्रा. लि. गुजरात, डिलक्स बीयरिंग प्रा. लि. राजकोट, जय भारत मारूति अहमदाबाद, एजीस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस लखनऊ, वी.जी. ऑटो कम्पोनेंट प्रा. लि. गुजरात, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस लखनऊ तथा जेएनएस इन्स्ट्रुमेंट्स प्रा. लि. अहमदाबाद जैसी कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं। इन कंपनियों द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 14,863 रुपये से 21,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा।

मेले में प्रतिभाग हेतु शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा या स्नातक निर्धारित की गई है तथा अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

इच्छुक अभ्यर्थी 19 नवम्बर 2025 को अपने समस्त शैक्षिक एवं आवश्यक प्रमाणपत्रों सहित राजकीय आईटीआई अलीगंज, लखनऊ में उपस्थित होकर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।

Also Click : Sambhal : जामा मस्जिद में पुरातत्व विभाग टीम से बदसुलूकी, एक गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement