Lucknow : बीबीएयू लखनऊ- प्रोफेसर शिल्पी वर्मा बनीं सूचना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विद्यापीठ की पहली महिला संकायाध्यक्ष

प्रोफेसर शिल्पी वर्मा का शैक्षणिक और प्रशासनिक अनुभव काफी लंबा रहा है। वह इससे पहले बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की सदस्य, मुख्य सतर्कता अधिकारी, डिप्टी डायरेक्टर आईक्यूएसी, डिप्टी प्रॉक्टर, प्लानिंग बोर्ड की सदस्य और बिल्डिंग कमेटी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं।

Jun 23, 2026 - 22:28
34 Views
Lucknow : बीबीएयू लखनऊ- प्रोफेसर शिल्पी वर्मा बनीं सूचना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विद्यापीठ की पहली महिला संकायाध्यक्ष
Lucknow : बीबीएयू लखनऊ- प्रोफेसर शिल्पी वर्मा बनीं सूचना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विद्यापीठ की पहली महिला संकायाध्यक्ष

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

लखनऊ के बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग की प्रोफेसर शिल्पी वर्मा को सूचना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विद्यापीठ का नया संकायाध्यक्ष (डीन) नियुक्त किया गया है। कुलपति प्रोफेसर राज कुमार मित्तल की मंजूरी के बाद कुलसचिव डॉ अश्विनी सिंह ने इस संबंध में पत्र जारी कर उन्हें बधाई दी। इस नियुक्ति के साथ ही प्रोफेसर शिल्पी वर्मा इस संकाय की पहली महिला संकायाध्यक्ष बन गई हैं। उनके इस पद को संभालने पर संकाय के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने खुशी जताई है।

प्रोफेसर शिल्पी वर्मा का शैक्षणिक और प्रशासनिक अनुभव काफी लंबा रहा है। वह इससे पहले बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की सदस्य, मुख्य सतर्कता अधिकारी, डिप्टी डायरेक्टर आईक्यूएसी, डिप्टी प्रॉक्टर, प्लानिंग बोर्ड की सदस्य और बिल्डिंग कमेटी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं। वर्तमान समय में वह डायरेक्टर आईक्यूएसी और बीबीएयू एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष पद का कार्यभार भी संभाल रही हैं। विश्वविद्यालय से बाहर भी वह अकादमिक क्षेत्र में काफी सक्रिय हैं, जिसमें इंडियन एसोसिएशन ऑफ स्पेशल लाइब्रेरीज एंड इंफॉर्मेशन सेंटर्स की कार्यकारी सदस्य और नैक पियर टीम के अध्यक्ष के रूप में उनकी भूमिका प्रमुख है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रोफेसर शिल्पी वर्मा ने कहा कि वह अपने कार्यकाल के दौरान संकाय को नई ऊंचाइयों और उत्कृष्टता पर ले जाने का पूरा प्रयास करेंगी। उन्होंने बताया कि आगे के काम में सतत विकास लक्ष्यों और 2047 के विकसित भारत के सपने को ध्यान में रखते हुए नए शोध, बेहतर शिक्षण और कौशल विकास पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। उनकी इस उपलब्धि पर कुलपति प्रोफेसर राज कुमार मित्तल, प्रोफेसर सुनीता मिश्रा, प्रोफेसर शुरा दारा पुरी, प्रोफेसर प्रीति मिश्रा, प्रोफेसर राज शरण शाही, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ राजश्री, प्रोफेसर आर ए खान, डॉ धीरेंद्र पाण्डेय, डॉ अलका, संगणक विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर दीपा राज, प्रोफेसर विपिन सक्सेना, डॉ मनोज कुमार, डॉ नरेंद्र कुमार, स्थापना अनुभाग के इंचार्ज प्रोफेसर ओ पी शुक्ला, प्रोफेसर बी एस भदौरिया, प्रोफेसर संजय कुमार, डॉ रवि शंकर वर्मा और डॉ अमोघ सिंह सहित कई शिक्षकों ने उन्हें गुलदस्ता देकर शुभकामनाएं दीं।

Also Click : Sambhal : “या हुसैन” की सदाओं से गूंजा सम्भल, सातवीं मोहर्रम के विशाल जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow