Lucknow : बी.एड. प्रवेश परीक्षा-2026: अलीगढ़-मथुरा के टॉपर्स को बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने दी बधाई 

मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि अलीगढ़ की वन्दना सिंह ने 359.329 अंक प्राप्त कर विज्ञान वर्ग से प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं अलीगढ़ के ही नितिन पचौरी 352.661 अंकों के साथ प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रहे। इसके साथ ही मथुरा जिले के अबुबकर ने कला वर्ग से 338.659

By INA News Desk
Jun 16, 2026 - 22:37
78 Views
Lucknow : बी.एड. प्रवेश परीक्षा-2026: अलीगढ़-मथुरा के टॉपर्स को बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने दी बधाई 
Lucknow : बी.एड. प्रवेश परीक्षा-2026: अलीगढ़-मथुरा के टॉपर्स को बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने दी बधाई 

लखनऊ/अलीगढ़/मथुरा : उत्तर प्रदेश संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को और विशेष रूप से अलीगढ़ और मथुरा जिले के मेधावी छात्रों को प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), अलीगढ़ की अतरौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं मथुरा के प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि अलीगढ़ की वन्दना सिंह ने 359.329 अंक प्राप्त कर विज्ञान वर्ग से प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं अलीगढ़ के ही नितिन पचौरी 352.661 अंकों के साथ प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रहे। इसके साथ ही मथुरा जिले के अबुबकर ने कला वर्ग से 338.659 अंक प्राप्त कर प्रदेश में छठा स्थान अर्जित किया है।

मंत्री संदीप सिंह ने तीनों टॉपर्स की उपलब्धि को अलीगढ़ और मथुरा जनपद के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि वन्दना सिंह की सफलता ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की जीवंत मिसाल है। उन्होंने कहा कि नितिन पचौरी और अबुबकर की उपलब्धि भी हजारों युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। उन्होंने  मेधावियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके माता-पिता एवं गुरुजनों को भी बधाई दी। 

Also Click : Lucknow : लखनऊ में योग सप्ताह का शानदार आगाज, सभी जिलों में आयोजित होंगे कार्यक्रम और आयुष कवच ऐप पर होंगी ऑनलाइन प्रतियोगिताएं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow