Lucknow : बड़े मंगल पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कराया विशाल भंडारा, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों सहित हजारों लोगों ने लिया प्रसाद
इस भंडारे में सरकार के कई प्रमुख चेहरों और जनप्रतिक्षिधियों ने हिस्सा लिया। प्रसाद ग्रहण करने वालों में विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान,
लखनऊ के हजरतगंज में स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में ज्येष्ठ महीने के सातवें मंगलवार के अवसर पर उत्तर प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही और उनके परिवार की तरफ से एक बड़े भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुई, जो देर शाम तक चलती रही। इस दौरान मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और हजारों की संख्या में लोगों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।
इस भंडारे में सरकार के कई प्रमुख चेहरों और जनप्रतिक्षिधियों ने हिस्सा लिया। प्रसाद ग्रहण करने वालों में विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, वन मंत्री अरुण सक्सेना, स्टांप मंत्री रवींद्र जायसवाल, कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी, राज्य मंत्री मन्नू लाल कोरी और महापौर सुषमा खर्कवाल शामिल रहे।
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष कैप्टन विकास गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ला, पूर्व विधान परिषद सदस्य केदारनाथ सिंह, भाजपा नेता पारसनाथ राय, गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, प्रमुख सचिव समाज कल्याण अनुराग यादव, निदेशक समाज कल्याण संजीव सिंह और निदेशक कृषि पंकज त्रिपाठी सहित शासन-प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी और शहर के गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में पहुंचे। सभी अतिथियों ने भंडारे की बेहतर व्यवस्था की तारीफ की और इस धार्मिक कार्य के लिए आयोजक परिवार को बधाई दी।
What's Your Reaction?




