Lucknow : किसान पथ पर अवैध प्लाटिंग व महानगर में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर  

प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बतया कि डाॅ0 हलीम व अन्य द्वारा पी0जी0आई0 के कल्ली पश्चिम में किसान पथ के पास लगभग 25 बीघा क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग का कार्य करते हुए अवैध

Apr 2, 2026 - 22:53
 0  1
Lucknow : किसान पथ पर अवैध प्लाटिंग व महानगर में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर  
Lucknow : किसान पथ पर अवैध प्लाटिंग व महानगर में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर  

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने गुरूवार को पी0जी0आई0 में किसान पथ के पास अभियान चलाकर अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। वहीं, महानगर के न्यू हैदराबाद में एलडीए से स्वीकृत मानचित्र के विपरीत किये जा रहे 01 अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। 

प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बतया कि डाॅ0 हलीम व अन्य द्वारा पी0जी0आई0 के कल्ली पश्चिम में किसान पथ के पास लगभग 25 बीघा क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग का कार्य करते हुए अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। एलडीए से ले-आउट स्वीकृत कराये बिना की जा रही उक्त अवैध प्लाटिंग को अभियान चलाकर ध्वस्त कर दिया गया।

प्रवर्तन जोन-6 के जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह ने बताया कि सतीश कुमार व अन्य द्वारा महानगर के न्यू हैदराबाद स्थित श्याम लाल की बगिया में लगभग 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्ड पर स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण कार्य कराया जा रहा था। जिसके विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किये गये थे। उक्त आदेश के अनुपालन में सहायक अभियंता सतीश कुमार यादव के नेतृत्व में अवर अभियंता सुनील कुमार एवं के0पी0 सिंह द्वारा स्थल पर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।

Also Click : Hathras : ग्राम प्रधान और उनके परिवार पर मुकदमा दर्ज होने से गरमाया माहौल, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow