Lucknow : नैमिष नगरः 2500 किसानों ने 430 हेक्टेयर भूमि के बैनामे के लिए भरे सहमति पत्र
नैमिष नगर योजना की प्रभारी अधिकारी संगीता राघव ने बताया कि योजना से प्रभावित किसानों को रजिस्ट्री के साथ ही प्रतिकर वितरण से लगातार सहमति पत्र प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि योजना
आई0आई0एम0 रोड पर विकसित की जा रही नैमिष नगर योजना में लगभग 02 लाख लोगों को मिलेगा आशियाना
आई0आई0एम0 रोड पर प्रस्तावित एलडीए की नैमिष नगर योजना लखनऊ के उत्तरी हिस्से का विकास माॅडल बनेगी। योजना को धरातल पर उतारने के लिए स्थल पर विकास कार्य शुरू करा दिया गया है। अभी तक प्राधिकरण के पक्ष में 150 हेक्टेयर भूमि का बैनामा हो चुका है। वहीं, 2500 से अधिक किसानों ने 430 हेक्टेयर भूमि के बैनामे के लिए सहमति पत्र जमा किये हैं। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि सितम्बर, 2026 में योजना के 02 सेक्टरों में भूखण्डों के लिए पंजीकरण खोल दिया जाएगा।
नैमिष नगर योजना की प्रभारी अधिकारी संगीता राघव ने बताया कि योजना से प्रभावित किसानों को रजिस्ट्री के साथ ही प्रतिकर वितरण से लगातार सहमति पत्र प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि योजना के लिए बी0के0टी0 तहसील के 18 गांवों की लगभग 1486 हेक्टेयर भूमि ली जानी है। इसमें ग्राम-भौली, लक्ष्मीपुर, पूरब गांव, पुरवा, सैरपुर, फरूखाबाद, कोड़री भौली, कमलाबाद, कमलापुर, पलहरी, गोपरामऊ, बारूमऊ, धतिंगरा, सैदापुर, पश्चिम गांव, धोबैला, उमरभारी व दुग्गौर शामिल हैं। प्राधिकरण द्वारा योजना के साथ ही उसमें आ रहे गांवों में भी विकास कार्य कराया जाएगा। जिसमें गांव के संपर्क मार्ग, जल निकासी, खेल मैदान, बारात घर, स्वास्थ्य केन्द्र, तालाब, स्कूल, पार्क व श्मशान आदि को सुदृढ़ किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि योजना में लगभग 02 लाख लोगों को आवासीय सुविधा मिलेगी। यह योजना न सिर्फ आवासीय जरूरतों को पूरा करेगी, बल्कि एक पूर्ण विकसित उपनगर के रूप में सामने आएगी। इसमें चैड़ी सड़कें, ग्रीन बेल्ट, पार्क, स्कूल, अस्पताल, कम्यूनिटी सेंटर, सॉलिड वेस्ट मैनेजमंेट, व्यावसायिक केन्द्र जैसी तमाम सुविधाएं होंगी। योजना से शहर के उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा व लॉजिस्टिक आदि क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास होगा। इससे निवेश आएगा और बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
Also Click : Hathras : ग्राम प्रधान और उनके परिवार पर मुकदमा दर्ज होने से गरमाया माहौल, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग
What's Your Reaction?









