Lucknow : बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर लखनऊ से सोनभद्र तक जनजातीय संस्कृति का उत्सव

उत्सव में देश के विभिन्न राज्यों की जनजातीय लोक नृत्य प्रस्तुतियां, लोकगीत, पारंपरिक शिल्प और व्यंजनों की प्रदर्शनी होगी। बिरसा मुंडा पर आधारित नाटक, रंगोली,

Nov 3, 2025 - 22:11
 0  31
Lucknow : बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर लखनऊ से सोनभद्र तक जनजातीय संस्कृति का उत्सव
Lucknow : बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर लखनऊ से सोनभद्र तक जनजातीय संस्कृति का उत्सव

लखनऊ। जनजातीय नायक बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में छह दिन तक जनजातीय भागीदारी उत्सव चलेगा। समाज कल्याण विभाग और उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजातीय संस्कृति संस्थान मिलकर यह आयोजन कर रहे हैं।

समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने गोमती नगर के भागीदारी भवन में तैयारियों की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्यक्रमों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। जनजातीय गौरव दिवस पर सोनभद्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में विशेष कार्यक्रम होगा।उत्सव में देश के विभिन्न राज्यों की जनजातीय लोक नृत्य प्रस्तुतियां, लोकगीत, पारंपरिक शिल्प और व्यंजनों की प्रदर्शनी होगी। बिरसा मुंडा पर आधारित नाटक, रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिताएं और जनजातीय खेल आयोजित किए जाएंगे। कलाकार शोभा यात्रा भी निकालेंगे।

असीम अरुण ने कहा कि यह उत्सव जनजातीय समाज की परंपराओं, संस्कृति और योगदान को हर व्यक्ति तक पहुंचाएगा। कार्यक्रमों को लोगों की भागीदारी से भव्य और सम्मानजनक तरीके से आयोजित करने के निर्देश दिए गए। प्रदेश भर के स्कूलों में भी इस मौके पर कार्यक्रम हो रहे हैं।

बैठक में समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड, अपर मुख्य सचिव एल. वेंकटेश्वर लू, प्रमुख सचिव अमृत अभिजात समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : Hardoi : हरदोई में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow