Lucknow : मऊ में शिक्षा और विकास को मिली नई गति: मंत्री ए के शर्मा

अपने संबोधन में मंत्री शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य दिया है और उसकी मजबूत नींव गांवों में ही है। जब देश का प्रत्येक गां

Mar 12, 2026 - 22:43
Mar 12, 2026 - 22:48
 0  1
Lucknow : मऊ में शिक्षा और विकास को मिली नई गति: मंत्री ए के शर्मा
Lucknow : मऊ में शिक्षा और विकास को मिली नई गति: मंत्री ए के शर्मा

  • उच्च प्राथमिक विद्यालय बहरामपुर के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण
  • सीएसआर मद से 70 परिषदीय विद्यालयों में थ्री-सीटर डेस्क-बेंच का वितरण
  • लगभग 6 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास
  • गांवों के विकास से ही बनेगा विकसित भारत: ए के शर्मा

लखनऊ : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान मधुबन तहसील के उच्च प्राथमिक विद्यालय बहरामपुर में आयोजित नवनिर्मित विद्यालय भवन के लोकार्पण एवं शैक्षिक उन्नयन समारोह में प्रतिभाग किया।इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय परिसर में लगभग 27 लाख रू. की लागत से निर्मित नए भवन का लोकार्पण किया।कार्यक्रम के दौरान सीएसआर मद से एक करोड़ रू. की लागत से मधुबन तहसील के 70 परिषदीय विद्यालयों के लिए थ्री-सीटर डेस्क-बेंच का लोकार्पण भी किया गया। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध होगा और पढ़ाई में सुविधा बढ़ेगी।अपने संबोधन में मंत्री शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य दिया है और उसकी मजबूत नींव गांवों में ही है। जब देश का प्रत्येक गांव विकसित होगा, तभी भारत वास्तव में विकसित भारत बनेगा।इसी क्रम में उन्होंने लगभग 6 करोड़ रू. की लागत से 127 गांवों में हाईमास्ट लाइट, पेयजल व्यवस्था, सीसी रोड और इंटरलॉकिंग सहित विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि ये सभी कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने और विकास को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।मंत्री शर्मा ने यह भी घोषणा की कि कोपा-कसारा मार्ग के निर्माण का कार्य शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और नेतृत्व में प्रदेश में विकास के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।उन्होंने कहा कि न तो मोदी और न ही ए के शर्मा चुनाव के लिए कार्य करते हैं, बल्कि देश और प्रदेश के विकास को ही सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख दोहरीघाट प्रदीप राय, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मंडाव शुभम सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय, ग्राम प्रधान सुरेंद्र कुमार तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Also Click : Hardoi : एक्सीडेंट मामले में त्वरित कार्रवाई न करने पर प्रभारी निरीक्षक निलंबित पुलिस अधीक्षक ने विभागीय जांच के आदेश दिए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow