Lucknow : वित्त मंत्री ने मुख्यमंत्री द्वारा दीपावल पर राज्य कर्मचारियों को बोनस दिये जाने के निर्णय के लिए दी बधाई 

खन्ना ने बताया कि बोनस का लाभ प्रदेश के 14,82,187 कर्मचारियों को मिलेगा, जिसमें 880187 राज्य कर्मचारी (अराजपत्रित) एवं कार्य प्रभारित कर्मचारी, 05 लाख शिक्षक सहाय

By INA News Desk
Oct 15, 2025 - 09:07
47 Views
Lucknow : वित्त मंत्री ने मुख्यमंत्री द्वारा दीपावल पर राज्य कर्मचारियों को बोनस दिये जाने के निर्णय के लिए दी बधाई 
Lucknow : वित्त मंत्री ने मुख्यमंत्री द्वारा दीपावल पर राज्य कर्मचारियों को बोनस दिये जाने के निर्णय के लिए दी बधाई 

  • बोनस की घोषणा मुख्यमंत्री की कर्मचारियों के प्रति सदासयता एवं संवेदनशीलता का परिणाम 
  • बोनस का लाभ प्रदेश के 14,82,187 कर्मचारियों को मिलेगा 
  • राज्य सरकार पर 1022.75 करोड़ रुपये का आयेगा व्यय भार - सुरेश कुमार खन्ना

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मुख्यमंत्री द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर राज्य कर्मचारियों को बोनस दिये जाने के निर्णय के लिए हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राज्य कर्मचारियों को दीपावली के अवसर पर वित्तीय वर्ष 2024-25 बोनस की घोषणा मुख्यमंत्री की कर्मचारियों के प्रति सदासयता एवं संवेदनशीलता का परिणाम है। मुख्यमंत्री द्वारा बोनस की घोषणा कर्मचारियों के परिश्रम और निष्ठा के प्रति उनकी सराहना का प्रतीक है।

खन्ना ने बताया कि बोनस का लाभ प्रदेश के 14,82,187 कर्मचारियों को मिलेगा, जिसमें 880187 राज्य कर्मचारी (अराजपत्रित) एवं कार्य प्रभारित कर्मचारी, 05 लाख शिक्षक सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं सहित एवं 01 लाख शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा 2000 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि प्रति कर्मचारी 6908 रुपये बोनस के रूप कर्मचारियों को मिलेगा। उन्होंने बताया कि इससे 1022.75 करोड़ रुपये का व्यय भार राज्य सरकार पर पड़ेगा।

Also Click : Hardoi : थाना संडीला पुलिस ने अवैध पटाखों के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow