Lucknow : पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने मुख्यमंत्री को प्रतीकात्मक रूप से गोदीप एवं गौ उत्पाद भेंट किए

उत्तर प्रदेश के पशुधन, दुग्ध विकास एवं राजनैतिक पेंशन मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों से दीपावली के पावन पर्व पर मिट्टी के साथ गोबर से बने दीपक ’गोदीप’ का प्र

By INA News Desk
Oct 15, 2025 - 09:04
33 Views
Lucknow : पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने मुख्यमंत्री को प्रतीकात्मक रूप से गोदीप एवं गौ उत्पाद भेंट किए
Lucknow : पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने मुख्यमंत्री को प्रतीकात्मक रूप से गोदीप एवं गौ उत्पाद भेंट किए

दीपावली के शुभ अवसर पर अयोध्या धाम में 1 लाख 51 हजार गो दीप पशुधन विभाग की ओर से प्रेषित

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पशुधन, दुग्ध विकास एवं राजनैतिक पेंशन मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों से दीपावली के पावन पर्व पर मिट्टी के साथ गोबर से बने दीपक ’गोदीप’ का प्रयोग किए जाने की अपील की है।धर्मपाल सिंह ने आज यहां बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक लाख इक्यावन हजार गोदीप भेंट किए गए है, जो पावन नगरी अयोध्या में दीपोत्सव में प्रज्जवलित किये जायेंगे।सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया है कि गोआश्रय स्थलों में भरण पोषण एवं हरे चारे की समुचित व्यवस्था की जाए। गोवंश का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाए और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।

Also Click : Hardoi : थाना संडीला पुलिस ने अवैध पटाखों के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow