Lucknow : अटारी के सीड पार्क' की स्थापना के लिए 51.33 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति

सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु 'सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन' (SMAE) योजना के मानक मदों में राज्यांश सम्मिलित करते हुए कुल 9 करोड़ 5 ला

Feb 18, 2026 - 21:55
29 Views
Lucknow : अटारी के सीड पार्क' की स्थापना के लिए 51.33 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति
Lucknow : अटारी के सीड पार्क' की स्थापना के लिए 51.33 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति

सीड पार्क से किसानों को प्राप्त होंगे उच्च गुणवत्ता वाले बीज, कृषि उत्पादन में होगी व्यापक वृद्धि

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के कृषि क्षेत्र में व्यापक सुधार लाने और कृषि क्षेत्र की उत्पादकता तथा उत्पादन में वृद्धि करने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं हेतु कुल 65.15 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस क्रम में लखनऊ स्थित राजकीय कृषि प्रक्षेत्र 'अटारी' में 'भारत रत्न चौधरी चरण सिंह सीड पार्क' की स्थापना के लिए 51 करोड़ 33 लाख 75 हजार रुपये की धनराशि जारी की गई है। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि इस सीड पार्क के माध्यम से किसानों को उन्नत किस्म के बीज सुलभ होंगे, जिससे उनकी आय और फसल उत्पादन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

इसके साथ ही सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु 'सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन' (SMAE) योजना के मानक मदों में राज्यांश सम्मिलित करते हुए कुल 9 करोड़ 5 लाख 62 हजार 500 रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त, 'नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल' (तिलहन विकास) के लिए 4 करोड़ 68 लाख 5 हजार 550 रुपये की धनराशि आवंटित की गई है, जिससे प्रदेश में खाद्य तेलों के उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा।

इसी श्रृंखला में, आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या के अंतर्गत आजमगढ़ कैंपस में महिला छात्रावास के अवशेष निर्माण कार्यों हेतु 7.66 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। सरकार द्वारा जारी इन निवेशों से उत्तर प्रदेश के कृषि परिदृश्य में संरचनात्मक सुधार होंगे और तकनीकी प्रसार को मजबूती मिलेगी।

Also Click : Deoband : देवबंद में आवारा कुत्तों का आतंक, स्कूल जा रहे दो भाइयों पर हमला, छोटा बच्चा गंभीर घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow