Lucknow : सरोजनी नगर उप निबंधक कार्यालय के नए भवन का शिलान्यास, रजिस्ट्री कार्यों में जनता को मिलेगी सहूलियत

इस नए बनने वाले आधुनिक कार्यालय भवन का कुल क्षेत्रफल 1500 वर्ग मीटर है। सरकार द्वारा इस सर्वसुविधायुक्त परिसर के निर्माण के लिए 327.95 लाख रुपए का बजट मंजूर किया गया है। जनता से जुड़े इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए छह महीने का

May 25, 2026 - 22:54
 0  3
Lucknow : सरोजनी नगर उप निबंधक कार्यालय के नए भवन का शिलान्यास, रजिस्ट्री कार्यों में जनता को मिलेगी सहूलियत
Lucknow : सरोजनी नगर उप निबंधक कार्यालय के नए भवन का शिलान्यास, रजिस्ट्री कार्यों में जनता को मिलेगी सहूलियत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में लखनऊ के सरोजनी नगर में उप निबंधक सरोजनी नगर प्रथम व द्वितीय के नए बनने वाले भवन का भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस नए भवन का शिलान्यास मुख्य अतिथि और स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल द्वारा किया गया। इस मौके पर स्थानीय विधायक राजेश्वर सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने कहा कि इस नए कार्यालय भवन के बन जाने से क्षेत्र के लोगों को रजिस्ट्री और विभाग से जुड़े दूसरे कामों में काफी आसानी होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता जनता को पारदर्शी और सुलभ व्यवस्था देना है, ताकि नागरिकों को आधुनिक सुविधाओं के साथ विभागीय सेवाएं मिल सकें। सरोजनी नगर के विधायक राजेश्वर सिंह ने इस विकास कार्य के लिए मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह नया कार्यालय क्षेत्र की जनता के लिए एक बड़ी सौगात है, जिससे स्थानीय स्तर पर ही लोगों के काम हो सकेंगे।

इस नए बनने वाले आधुनिक कार्यालय भवन का कुल क्षेत्रफल 1500 वर्ग मीटर है। सरकार द्वारा इस सर्वसुविधायुक्त परिसर के निर्माण के लिए 327.95 लाख रुपए का बजट मंजूर किया गया है। जनता से जुड़े इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए छह महीने का समय तय किया गया है, ताकि स्थानीय नागरिकों को जल्द से जल्द इस नई व्यवस्था का लाभ मिलना शुरू हो सके। इस अवसर पर अपर महानिरीक्षक निबंधन निरंजन कुमार, उप महानिरीक्षक निबंधन देवीपाटन मण्डल महेश मिश्रा, सहायक महानिरीक्षक निबंधन लखनऊ रमेश चन्द्र व राजेश तिवारी, उप निबंधक सरोजनीनगर संतोष सिंह व प्रीती विक्रम सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Click : Lucknow : मातृभूमि योजना से संवर रहा ग्रामीण इलाका, उन्नाव के कमालपुर में खुला अत्याधुनिक कला प्रशिक्षण केंद्र

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow