Hardoi : पिहानी में रोडवेज बस स्टैंड बनवाने की मांग, भाजयुमो नगर अध्यक्ष ने परिवहन मंत्री को सौंपा पत्र

परिवहन मंत्री को दिए गए पत्र में बताया गया है कि पिहानी नगर क्षेत्र की आबादी लगभग एक लाख के आसपास है। हरदोई से पिहानी नगर क्षेत्र होते हुए रोजाना दर्जनों रोडवेज बसें नेशनल हाईवे से गुजरती हैं, लेकिन कस्बे में बसों के ठहराव के लिए कोई व्यवस्थित बस स्टैंड नहीं है

May 25, 2026 - 22:57
 0  3
Hardoi : पिहानी में रोडवेज बस स्टैंड बनवाने की मांग, भाजयुमो नगर अध्यक्ष ने परिवहन मंत्री को सौंपा पत्र
Hardoi : पिहानी में रोडवेज बस स्टैंड बनवाने की मांग, भाजयुमो नगर अध्यक्ष ने परिवहन मंत्री को सौंपा पत्र

हरदोई जिले के पिहानी नगर पालिका क्षेत्र में नया रोडवेज बस स्टैंड बनवाने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सेठ अरुण गुप्ता ने उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने परिवहन मंत्री को एक मांग पत्र सौंपा, जिसमें पिहानी कस्बे में बस स्टैंड न होने से स्थानीय लोगों को होने वाली परेशानियों से अवगत कराया गया। इस पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए भरोसा दिया है कि यदि चिह्नित क्षेत्र में सरकारी जमीन उपलब्ध होगी, तो वहां रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण जरूर कराया जाएगा।

परिवहन मंत्री को दिए गए पत्र में बताया गया है कि पिहानी नगर क्षेत्र की आबादी लगभग एक लाख के आसपास है। हरदोई से पिहानी नगर क्षेत्र होते हुए रोजाना दर्जनों रोडवेज बसें नेशनल हाईवे से गुजरती हैं, लेकिन कस्बे में बसों के ठहराव के लिए कोई व्यवस्थित बस स्टैंड नहीं है। इस वजह से स्थानीय यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पिहानी में रोडवेज बस स्टैंड बनवाने की मांग काफी पुरानी है।

नगर अध्यक्ष ने पत्र के माध्यम से सुझाव दिया है कि नगर क्षेत्र में कई जगह सरकारी जमीन खाली पड़ी है, जिसका उपयोग बस स्टैंड के लिए किया जा सकता है। विशेष रूप से करावां रोड पर स्थित एक सरकारी भूमि का जिक्र किया गया है, जिसका गाटा संख्या 637 है। पत्र में कहा गया है कि यहां नया रोडवेज बस स्टैंड बनने से न केवल स्थानीय लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, बल्कि क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे। सेठ अरुण गुप्ता ने पिहानी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों की सुविधा के लिए इस प्रस्ताव को जल्द मंजूरी देने की गुहार लगाई है।

Also Click : Lucknow : मातृभूमि योजना से संवर रहा ग्रामीण इलाका, उन्नाव के कमालपुर में खुला अत्याधुनिक कला प्रशिक्षण केंद्र

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow