Bajpur : गोदाम में छापा मारकर वन विभाग ने बरामद की सौ कुंतल अवैध खैर की लकड़ी, वाहन सहित माल जब्त

विभागीय टीम ने धंसारा क्षेत्र के रहने वाले रितेश भटनागर के गोदाम पर दबिश दी, जहां एक संदिग्ध वाहन खड़ा मिला। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें खैर प्रजाति के लट्ठे भरे हुए पाए गए। गाड़ी के चालक रमेश, जो कि गाजियाबाद का निवासी है, से जब लकड़ी के जरूरी और वैध कागजात

By INA News Desk
May 25, 2026 - 22:59
36 Views
Bajpur : गोदाम में छापा मारकर वन विभाग ने बरामद की सौ कुंतल अवैध खैर की लकड़ी, वाहन सहित माल जब्त
Bajpur : गोदाम में छापा मारकर वन विभाग ने बरामद की सौ कुंतल अवैध खैर की लकड़ी, वाहन सहित माल जब्त

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

तराई केंद्रीय वन विभाग के प्रभागीय वनाधिकारी उमेश चंद तिवारी और उप प्रभागीय वन अधिकारी शशि देव के निर्देशन में वन विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। वन विभाग ने बाजपुर के धंसारा क्षेत्र में स्थित एक गोदाम पर छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध खैर की लकड़ी बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर टांडा और पीपलपड़ाव के वन क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में वन विभाग की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

विभागीय टीम ने धंसारा क्षेत्र के रहने वाले रितेश भटनागर के गोदाम पर दबिश दी, जहां एक संदिग्ध वाहन खड़ा मिला। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें खैर प्रजाति के लट्ठे भरे हुए पाए गए। गाड़ी के चालक रमेश, जो कि गाजियाबाद का निवासी है, से जब लकड़ी के जरूरी और वैध कागजात मांगे गए, तो वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद जब गोदाम परिसर की बारीकी से जांच की गई, तो वहां भी भारी मात्रा में छिले हुए और सट्टाबंदी किए हुए खैर के गिल्टे बरामद हुए। वन विभाग की टीम को देखते ही गोदाम का मालिक रितेश भटनागर मौके से भाग निकला। वन कर्मियों ने मौके पर ही बरामद की गई सभी लकड़ियों की गिनती और माप की कार्रवाई पूरी की। इस कार्रवाई में कुल 250 नग खैर के लट्ठे और गिल्टे बरामद हुए हैं, जिनका वजन लगभग 100 कुंतल आंका गया है। वन विभाग ने गाड़ी और लकड़ी को अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में अंदेशा जताया जा रहा है कि यह लकड़ी कुछ समय पहले गंगापुर पटिया बीट क्षेत्र में हुए अवैध कटान से लाई गई थी। इस छापेमारी के दौरान वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम, पुरन चंद जोशी सहित टांडा, पीपलपड़ाव और बरहनी रेंज का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

Also Click : Lucknow : मातृभूमि योजना से संवर रहा ग्रामीण इलाका, उन्नाव के कमालपुर में खुला अत्याधुनिक कला प्रशिक्षण केंद्र

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow