Sambhal : स्विमिंग पूल में मौत का खेल- दोस्त ने 2 मिनट तक पानी में दबोचे रखा, CCTV में कैद हुई सम्भल की सनसनीखेज वारदात

कुछ ही सेकंड बाद युवक पानी में डूब गया। करीब आधे घंटे बाद शव पानी में ऊपर आया तो हड़कंप मच गया। पहले इसे हादसा माना गया, लेकिन परिवार ने सीसीटीवी देखने के बाद हत्या का आरोप लगाया। बताया जा रहा है

By INA News Desk
May 25, 2026 - 23:03
141 Views
Sambhal : स्विमिंग पूल में मौत का खेल- दोस्त ने 2 मिनट तक पानी में दबोचे रखा, CCTV में कैद हुई सम्भल की सनसनीखेज वारदात
Sambhal : स्विमिंग पूल में मौत का खेल- दोस्त ने 2 मिनट तक पानी में दबोचे रखा, CCTV में कैद हुई सम्भल की सनसनीखेज वारदात

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल के नखासा थाना क्षेत्र में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव सलारपुर कलां स्थित एक स्विमिंग पूल में 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत का मामला अब हत्या में बदलता नजर आ रहा है। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें मृतक युवक को उसका ही दोस्त पानी में जबरन डुबोता दिखाई दे रहा है।

जानकारी के अनुसार पिपली रामपुर मिलक निवासी सोहिल अपने एक साथी के साथ साइकिल से स्विमिंग पूल में नहाने गया था। दोपहर करीब ढाई बजे पूल में नहाते समय उसके साथी ने अचानक उसका सिर पकड़कर पानी में दबाना शुरू कर दिया। फुटेज में दिख रहा है कि सोहिल करीब दो मिनट तक खुद को बचाने के लिए संघर्ष करता रहा, लेकिन आसपास मौजूद लोगों को घटना की भनक तक नहीं लगी। आरोपी युवक लगातार इधर-उधर नजरें घुमाता रहा। जैसे ही कोई व्यक्ति उसकी ओर बढ़ता दिखाई दिया, उसने सोहिल को छोड़ दिया। कुछ ही सेकंड बाद युवक पानी में डूब गया। करीब आधे घंटे बाद शव पानी में ऊपर आया तो हड़कंप मच गया। पहले इसे हादसा माना गया, लेकिन परिवार ने सीसीटीवी देखने के बाद हत्या का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों के बीच कुछ दिन पहले विवाद भी हुआ था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Also Click : Lucknow : मातृभूमि योजना से संवर रहा ग्रामीण इलाका, उन्नाव के कमालपुर में खुला अत्याधुनिक कला प्रशिक्षण केंद्र

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow