Lucknow : युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के लिए नई तकनीकों पर विशेष ध्यान, व्यावसायिक शिक्षा मंत्री ने की बैठक

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने राज्य के सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) की मौजूदा स्थिति और बच्चों के दाखिले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सरकारी आईटीआई में लगभग 1.29 लाख और निजी आईटीआई में 2.77 लाख युवाओं ने

May 25, 2026 - 22:52
20 Views
Lucknow : युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के लिए नई तकनीकों पर विशेष ध्यान, व्यावसायिक शिक्षा मंत्री ने की बैठक
Lucknow : युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के लिए नई तकनीकों पर विशेष ध्यान, व्यावसायिक शिक्षा मंत्री ने की बैठक

उत्तर प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने प्रशिक्षण एवं सेवायोजन स्थायी समिति के सदस्यों के साथ विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में कौशल विकास और तकनीकी प्रशिक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई और उपस्थित सदस्यों ने अपने जरूरी सुझाव भी साझा किए।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने राज्य के सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) की मौजूदा स्थिति और बच्चों के दाखिले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सरकारी आईटीआई में लगभग 1.29 लाख और निजी आईटीआई में 2.77 लाख युवाओं ने प्रवेश लिया है। उन्होंने कहा कि आज के समय की औद्योगिक मांग को देखते हुए नई उम्र के कौशलों जैसे रोबोटिक्स, सीएनसी मशीनिंग, इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी), कंप्यूटर और अन्य आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में प्रशिक्षण को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सरकार और टाटा टेक्नोलॉजीज के बीच हुए समझौते के तहत राज्य के 150 आईटीआई संस्थानों को आधुनिक मशीनों और तकनीकी संसाधनों से लैस किया जा रहा है, ताकि युवाओं को उद्योगों की जरूरत के हिसाब से अच्छी ट्रेनिंग मिल सके।

इसके अलावा कौशल विकास मिशन के तहत स्टेट स्किल डेवलपमेंट फंड के लिए 1000 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है, जिसका इस्तेमाल युवाओं को रोजगार से जोड़ने वाले प्रशिक्षण देने में हो रहा है। 'प्रोजेक्ट प्रवीण' के जरिए इंटर कॉलेज के छात्रों को सामान्य पढ़ाई के साथ-साथ तकनीकी रूप से भी सक्षम बनाया जा रहा है। मंत्री ने बताया कि राज्य में पांच 'सेंटर ऑफ इनोवेशन, इंटीग्रेशन एंड इनोवेशन' बनाए जा रहे हैं, जो आने वाले समय में उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण के बड़े केंद्र बनेंगे। जिला स्तर पर उद्योगों की मांग समझने के लिए स्किल मैपिंग और सर्वे को प्राथमिकता दी जा रही है। साथ ही पारंपरिक कारीगरों को भी प्रशिक्षित कर उन्हें खुद का काम शुरू करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बैठक में विधायक वीर विक्रम सिंह 'प्रिन्स', मुक्ता संजीव राजा, एम. पी. आर्य, ओम कुमार, जय देवी, कैलाश नाथ, आर. के. वर्मा, अशोक कुमार और प्रमुख सचिव हरिओम, विशेष सचिव अभिषेक सिंह व मिशन निदेशक पुलकित खरे सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : Lucknow : मातृभूमि योजना से संवर रहा ग्रामीण इलाका, उन्नाव के कमालपुर में खुला अत्याधुनिक कला प्रशिक्षण केंद्र

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow