Lucknow : मुहम्मदाबाद में जीएसटी बचत उत्सव: आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी अपनाने की अपील

मंत्री ने आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी उत्पादों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अपने देश में बनी वस्तुओं को प्राथमिकता देने से ही भारत आत्मनिर्भर औ

Oct 9, 2025 - 00:18
29 Views
Lucknow : मुहम्मदाबाद में जीएसटी बचत उत्सव: आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी अपनाने की अपील
Lucknow : मुहम्मदाबाद में जीएसटी बचत उत्सव: आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी अपनाने की अपील

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मऊ के मुहम्मदाबाद में आयोजित जीएसटी बचत उत्सव एवं आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने व्यापारियों, उद्यमियों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर जीएसटी कर सुधार के फायदों की जानकारी दी और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराया।

मंत्री ने कहा कि जीएसटी ने कर प्रणाली को सरल, पारदर्शी और एकीकृत बनाया है। इससे व्यापार आसान हुआ, कर चोरी रुकी और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है और जीएसटी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है। शिक्षा से जुड़ी वस्तुओं जैसे नक्शे, चार्ट, ग्लोब, पेंसिल, शार्पनर, नोटबुक, इरेजर आदि पर पहले 5 से 12% जीएसटी था, अब इसे शून्य कर दिया गया है। रोजमर्रा की चीजों जैसे हेयर ऑयल, शैंपू, टूथपेस्ट, शेविंग क्रीम, सिलाई मशीन आदि पर जीएसटी 12 से 18% से घटाकर 5% किया गया है। स्वास्थ्य उपकरणों और जीवन बीमा पर पहले 18% कर था, अब इसे शून्य से 5% के दायरे में लाया गया है। किसानों के लिए कृषि उपकरणों पर जीएसटी 18% से घटाकर 5% किया गया है।मंत्री ने आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी उत्पादों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अपने देश में बनी वस्तुओं को प्राथमिकता देने से ही भारत आत्मनिर्भर और विकसित बनेगा। उन्होंने लोगों से वोकल फॉर लोकल को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि विकसित भारत के लिए समाज के हर वर्ग, चाहे व्यापारी, किसान, छात्र या आम नागरिक, को योगदान देना होगा। सबका प्रयास ही विकसित भारत की कुंजी है।

मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। डबल इंजन की सरकार के प्रयासों से प्रदेश जल्द ही विकसित भारत का मजबूत हिस्सा बनेगा।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व विधायक राम सोनकर, जिला अध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, पूनम सरोज, लाल जी वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि, व्यापारी और आम नागरिक मौजूद रहे।

Also Click : Lucknow : भारत पशुधन ऐप पर मंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow