Lucknow : मोदी सरकार के 12 साल में बुनियादी ढांचे के विकास से देश की प्रगति को मिली नई रफ्तार, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गिनाए आंकड़े

उप मुख्यमंत्री ने देश की तरक्की से जुड़े कई महत्वपूर्ण आंकड़े साझा किए। उन्होंने बताया कि आज देश में लगभग 64 लाख किलोमीटर का बड़ा सड़क नेटवर्क तैयार हो चुका है। इसमें 1.46 लाख किलोमीटर से ज्यादा लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग और 3,052 किलोमीटर का एक्सप्रेसवे नेटवर्क शामिल है। रेल

Jun 16, 2026 - 22:47
 0  6
Lucknow : मोदी सरकार के 12 साल में बुनियादी ढांचे के विकास से देश की प्रगति को मिली नई रफ्तार, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गिनाए आंकड़े
Lucknow : मोदी सरकार के 12 साल में बुनियादी ढांचे के विकास से देश की प्रगति को मिली नई रफ्तार, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गिनाए आंकड़े

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि किसी भी देश का निर्माण सिर्फ नीतियों से नहीं, बल्कि मजबूत इरादों और बेहतर बुनियादी ढांचे से होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 सालों के दौरान देश में काम करने के तरीके में बड़ा बदलाव आया है। अब विकास से जुड़ी योजनाएं सिर्फ कागजों पर सिमटकर नहीं रहतीं, बल्कि बहुत तेजी से जमीन पर उतरकर आम लोगों के जीवन को बेहतर बना रही हैं। उन्होंने कहा कि नए भारत के इस सफर में सड़क, रेल, हवाई सफर और बिजली के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुए हैं, जो देश को विकसित बनाने की दिशा में मजबूत कदम हैं।

उप मुख्यमंत्री ने देश की तरक्की से जुड़े कई महत्वपूर्ण आंकड़े साझा किए। उन्होंने बताया कि आज देश में लगभग 64 लाख किलोमीटर का बड़ा सड़क नेटवर्क तैयार हो चुका है। इसमें 1.46 लाख किलोमीटर से ज्यादा लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग और 3,052 किलोमीटर का एक्सप्रेसवे नेटवर्क शामिल है। रेलवे के क्षेत्र में भी बड़ा सुधार हुआ है और 36 हजार किलोमीटर से अधिक नई रेल लाइनें बिछाई गई हैं। इसके साथ ही देश में 99.6 प्रतिशत रेल लाइनों का बिजलीकरण पूरा हो चुका है। ऊर्जा के क्षेत्र में देश की कुल बिजली क्षमता 530 गीगावाट से पार हो गई है। हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करते हुए देश में हवाई अड्डों की संख्या बढ़ाकर 164 कर दी गई है और उड़ान योजना के तहत 663 नए हवाई रास्तों पर विमान उड़ान भर रहे हैं। इन कामों से साफ है कि विकास अब सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि गांवों और सुदूर इलाकों तक पहुँच रहा है।

केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि बेहतर रास्ते और कनेक्टिविटी सिर्फ आने-जाने का साधन नहीं हैं, बल्कि यह व्यापार, निवेश और नए रोजगार पैदा करने का सबसे बड़ा आधार हैं। आज आधुनिक सड़कें और बेहतरीन रेल व्यवस्था देश के युवाओं और कारोबारियों की उम्मीदों को नई उड़ान दे रही हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों का यह समय देश के विकास, भरोसे और जनता की भलाई का एक स्वर्णिम दौर साबित हो रहा है, जो आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की नींव को लगातार मजबूत कर रहा है।

Also Click : Lucknow : लखनऊ में योग सप्ताह का शानदार आगाज, सभी जिलों में आयोजित होंगे कार्यक्रम और आयुष कवच ऐप पर होंगी ऑनलाइन प्रतियोगिताएं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow