Lucknow : काकोरी में अवैध निर्माण का निरीक्षण करने गई एलडीए टीम पर हमला, आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह ने जानकारी दी कि मोहान रोड पर शिवरी चौराहे के पास निराली और अन्य सहयोगियों द्वारा करीब 200 वर्गमीटर जमीन पर बिना नक्शा पास कराए व्यावसायिक कॉम्पलेक्स बनाया जा र

May 10, 2026 - 13:11
 0  1
Lucknow : काकोरी में अवैध निर्माण का निरीक्षण करने गई एलडीए टीम पर हमला, आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Lucknow : काकोरी में अवैध निर्माण का निरीक्षण करने गई एलडीए टीम पर हमला, आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। निर्माणकर्ता और उसके साथियों ने प्राधिकरण के कर्मचारियों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की। इस घटना के बाद पीड़ित कर्मचारियों ने आरोपियों के खिलाफ काकोरी थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह ने जानकारी दी कि मोहान रोड पर शिवरी चौराहे के पास निराली और अन्य सहयोगियों द्वारा करीब 200 वर्गमीटर जमीन पर बिना नक्शा पास कराए व्यावसायिक कॉम्पलेक्स बनाया जा रहा था। इस अवैध निर्माण को लेकर कोर्ट के आदेश पर पहले ही सीलिंग की कार्रवाई की जा चुकी थी। निर्माण स्थल की निगरानी के लिए स्थानीय पुलिस को भी सूचित किया गया था।

गुरुवार दोपहर जब सुपरवाइजर प्रदीप कुमार और कर्मचारी पियूष सील किए गए भवनों की जांच करने और तस्वीरें लेने पहुंचे, तो वहां मौजूद निराले, यशू, राहुल और शिवधर्म ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने कर्मचारियों को बंधक बनाया, उनके साथ मारपीट की और दोबारा क्षेत्र में आने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। एलडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Also Click : Ballia : शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर उग्र हुआ प्रदर्शन, आबकारी अधिकारी का पुतला फूंका

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow