Lucknow : लखनऊ में 22 फरवरी को पुराने उच्च न्यायालय परिसर में मेगा विधिक सहायता शिविर
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जीवक कुमार सिंह ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर और वंचित लोगों को आसान, तेज और प्रभावी कानूनी मदद पहुं
लखनऊ : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तहत पुराने उच्च न्यायालय कैसरबाग में मेगा विधिक सहायता और सेवा शिविर का आयोजन होगा। यह शिविर प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ आयोजित किया जा रहा है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जीवक कुमार सिंह ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर और वंचित लोगों को आसान, तेज और प्रभावी कानूनी मदद पहुंचाना है। शिविर में विधिक परामर्श, मुफ्त कानूनी सहायता, लोक अदालत की जानकारी और विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर मिलेगी। इसके जरिए गरीब, दिव्यांगजन, बच्चे, महिलाएं, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के मजदूर, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोग सरकारी योजनाओं से जुड़ सकेंगे।
शिविर की तैयारियों के लिए नोडल अधिकारी रवीन्द्र कुमार द्विवेदी ने विभागाध्यक्षों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में शिविर में उपलब्ध सभी सेवाओं की जानकारी दी गई। सचिव जीवक कुमार सिंह ने लखनऊ के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस शिविर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में आएं और उपलब्ध कानूनी सहायता तथा योजनाओं का लाभ उठाएं। इससे समाज के हर वर्ग तक न्याय और कानूनी मदद आसानी से पहुंच सकेगी।
Also Click : Hardoi : निदेशालय की रिपोर्ट पर प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह निलंबित
What's Your Reaction?











