Lucknow : मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सूचना विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का फीता काटकर किया शुभारम्भ

भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, विधायक सदर राज प्रसाद उपाध्याय, जिलाधिकारी कुमार हर्ष, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अं

Sep 18, 2025 - 20:38
 0  24
Lucknow : मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सूचना विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का फीता काटकर किया शुभारम्भ
मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सूचना विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का फीता काटकर किया शुभारम्भ

उक्त प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र/प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों, उपलब्धियों का किया जा रहा है प्रचार-प्रसार

लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75 वें जन्म दिवस पर 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा के तहत जिला सूचना विभाग की ओर तिकोनिया पार्क में आयोजित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री, पचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वफ्फ एवं हज विभाग, उ0प्र0 शासन/जनपद प्रभारी मंत्री द्वारा फीता काटकर किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, विधायक सदर राज प्रसाद उपाध्याय, जिलाधिकारी कुमार हर्ष, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद प्रवीन कुमार अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सु.भा.स.पा. विनीत सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण ने प्रधानमंत्री के जीवन पर लगायी गयी भव्य प्रदर्शनी का अवलोकन किया।इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, महिला सशक्तीकरण, स्टार्टअप एवं स्वरोजगार सहित शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र से जुड़ी तमाम योजनाओं की विस्तृत जानकारी रोचक पोस्टरों के माध्यम से दी गयी है।

इससे जनपदवासी का ध्यान आकर्षित होगा और आम नागरिकों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित होगें। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री ने सबसे अधिक महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य एवं देश के विकास पर विशेष ध्यान दिया है।

Also Click : Lucknow : पहली अक्टूबर से शुरू होगी 'मोटे अनाज' की खरीद, मोटे अनाज (श्रीअन्न) मक्का, बाजरा व ज्वार की खरीद के लिए चल रहा किसानों का पंजीकरण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow