Lucknow : विकसित भारत के विज़न को मूर्तरूप देने हेतु सभी को विशेषकर युवाओं को पूर्ण मनोयोग से योगदान देने की आवश्यकता- नितिन अग्रवाल
नितिन अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत 2047 का सपना युवाओं पर केंद्रित है। इसके लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी है। उन्हों
लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुरू हुए सेवा पखवाड़ा और नशा मुक्त भारत अभियान के तहत लखनऊ विश्वविद्यालय के ए.पी. सेन सभागार में मद्यनिषेध विभाग ने नशा विरोधी जनजागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया। इस अवसर पर आबकारी एवं मद्यनिषेध राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
नितिन अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत 2047 का सपना युवाओं पर केंद्रित है। इसके लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें यह तय करना है कि वे कैसा भारत चाहते हैं। उन्होंने युवाओं से अपने परिवार, पड़ोस और समाज को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करने की अपील की ताकि देश आगे बढ़ सके। उन्होंने बताया कि वे प्रदेश की सभी यूनिवर्सिटियों में नशा मुक्ति पर युवाओं से संवाद करेंगे, जिसकी शुरुआत लखनऊ विश्वविद्यालय से हुई है।
विशिष्ट अतिथि बृजेश शुक्ला, उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य मद्यनिषेध परिषद, ने नशे की बुराइयों पर विचार व्यक्त किए। अपर मुख्य सचिव एल. वेंकटेश्वर लू ने मादक पदार्थों के दुरुपयोग और उनके दुष्प्रभावों के साथ-साथ बचाव के तरीकों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ न केवल नकारात्मक प्रवृत्तियों को बढ़ावा देते हैं, बल्कि व्यक्ति को पतन की ओर ले जाते हैं। कुलपति प्रो. मनुका खन्ना ने नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को समाज के लिए चिंता का विषय बताया। प्रो. वी.के. शर्मा, छात्र कल्याण, ने नशे की हानियों के बारे में जागरूक किया और नशा न करने की प्रेरणा दी। राज्य मद्यनिषेध अधिकारी ने मादक पदार्थों से परिवार, समाज और राष्ट्र को होने वाले नुकसान की जानकारी दी।
17 सितंबर को विश्वविद्यालय में पोस्टर, वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें करीब 200 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सशक्त भारत के निर्माण के लिए सभागार में मौजूद सभी लोगों को नशा विरोधी शपथ दिलाई गई।
What's Your Reaction?











