Lucknow News : 12 दिन में 14.17 लाख से अधिक किसानों से संवाद, सोमवार को उन्नाव, अमरोहा व बाराबंकी में किसान संवाद गोष्ठी

सोमवार को जनपद उन्नाव के विकासखंड फतेहपुर के ग्राम मदारिया कलां, तालिबपुर अहली लावनी में डॉ. योगेश प्रताप सिंह, संयुक्त कृषि निदेशक, गुणवत्ता नियंत्रण की अध्य....

Jun 9, 2025 - 22:27
 0  35
Lucknow News : 12 दिन में 14.17 लाख से अधिक किसानों से संवाद, सोमवार को उन्नाव, अमरोहा व बाराबंकी में किसान संवाद गोष्ठी
Photo: Social Media

सार-

  • खेती में लागत कम, उत्पादन अधिक पर जोर देते हुए वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक 
  • किसानों के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं के बारे में भी वैज्ञानिकों ने दी जानकारी

By INA News Lucknow.

लखनऊ : विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के तहत प्रदेश के 75 जनपदों में 12 दिन में (सोमवार) लगभग 8100 स्थानों पर जनप्रतिनिधियों/कृषि वैज्ञानिकों, कृषि एवं सहवर्ती विभाग के अधिकारियों के साथ लगभग 14,17,500 से अधिक किसानों ने प्रतिभाग किया। 12 जून तक निरंतर किसानों से संवाद जारी रहेगा।

  • वैज्ञानिक विधि से खेती कर लाभ प्राप्त करने के बारे में दी गई जानकारी

सोमवार को जनपद उन्नाव के विकासखंड फतेहपुर के ग्राम मदारिया कलां, तालिबपुर अहली लावनी में डॉ. योगेश प्रताप सिंह, संयुक्त कृषि निदेशक, गुणवत्ता नियंत्रण की अध्यक्षता में अभियान चला, जिसमें सीआईएसएफ रहमानखेड़ा, किसान विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, उप कृषि निदेशक रविचंद्र प्रकाश व विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, ग्राम प्रधान एवं किसान उपस्थित रहे। किसानों को वैज्ञानिक खेती करने संबंधी विभिन्न जानकारी दी गई।

Also Click : Lucknow News : महाराजा सुहेलदेव का विजयोत्सव मनाएगी योगी (Yogi) सरकार, बहराइच के चित्तौरा के समीप स्थापित महाराज सुहेलदेव स्मारक का किया गया है निर्माण

रवि चंद्र प्रकाश उप कृषि निदेशक द्वारा मिट्टी की जांच कराने पर जोर देते हुए कहा गया कि कृषि को उद्योग समझ कर खेती को वैज्ञानिक विधि से करके खेती में लाभ प्राप्त करें, जिससे किसान की आय में वृद्धि हो। कृषि वैज्ञानिक द्वारा जैविक खेती, बागवानी आदि पर नवीनतम जानकारी दी गई। केवीके के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा खरीफ फसलों के बारे मे विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। 

  • अमरोहा में किसानों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी

अमरोहा जनपद के ग्राम पंचायत रामहट विकासखंड जोया में विधायक हरि सिंह ढिल्लो जी, केवीके वैज्ञानिक व कृषि अधिकारियों द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत किसानों को खरीफ फसल उत्पादन तकनीकी, डीएसआर विधि, उर्वरकों का संतुलित प्रयोग, नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, मिलेट्स, प्राकृतिक खेती, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, पीएम कुसुम, एनएफएसएम योजना, कृषि यंत्रीकरण, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित सभी फसलों की उत्पादन तकनीक व अन्य सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी।

  • गौ आधारित खेती पर फोकस

बाराबंकी के दरियाबाद विकासखंड के ग्राम मियांगंज मे विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत कृषक गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें कृषि विज्ञान केंद्र हैदरगढ़ से केवीके प्रभारी, वैज्ञानिक, संयुक्त कृषि निदेशक अयोध्या मंडल, बाराबंकी के उप कृषि निदेशक, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, प्रगतिशील किसानों ने प्रतिभाग किया। अधिकारियों ने कृषि विभाग से जुड़ी सभी योजनाओं की जैसे सोलर पंप, मैकेनाइजेशन, निवेशों की व्यवस्था आदि पर चर्चा की गई। किसानों से नेचुरल फार्मिंग करने, गौ आधारित खेती पर फोकस करने एवं रासायनिक उर्वरकों एवं दवाओं में कमी लाने, फार्मर रजिस्ट्री पर कैसे लाभ मिले, समय पर धान की नर्सरी, दलहन एवं तिलहन और डीएसआर विधि से बुवाई आदि पर प्रकाश डाला गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow