Lucknow News : महाराजा सुहेलदेव का विजयोत्सव मनाएगी योगी (Yogi) सरकार, बहराइच के चित्तौरा के समीप स्थापित महाराज सुहेलदेव स्मारक का किया गया है निर्माण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस परियोजना का शुभारंभ किया था। इसमें ऐतिहासिक चित्तौरा झील के पास पर्यटन वि...

Jun 9, 2025 - 22:24
 0  40
Lucknow News : महाराजा सुहेलदेव का विजयोत्सव मनाएगी योगी (Yogi) सरकार, बहराइच के चित्तौरा के समीप स्थापित महाराज सुहेलदेव स्मारक का किया गया है निर्माण

सार-

  • प्रतिमा का 10 जून को अनावरण करेंगे CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ
  • उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी ने कराया है 40 फिट ऊंची कांस्य प्रतिमा का निर्माण 
  • सुप्रसिद्ध मूर्तिकार पद्मश्री रामसुतार ने किया है मूर्ति का निर्माण
  • 17 टन की है महाराजा सुहेलदेव की अश्वारोही प्रतिमाा, इसकी ऊंचाई- 40 फिट, लंबाई-40 फिट, चौड़ाई-17 फिट है

By INA News Lucknow.

लखनऊ : योगी (Yogi) सरकार मंगलवार को महाराजा सुहेलदेव का विजयोत्सव मनाएगी। इस दौरान CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ स्वयं बहराइच में रहेंगे। वे यहां चित्तौरा के समीप स्थापित की गई महाराजा सुहेलदेव की अश्वारोही प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथ ही CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 40 फिट ऊंची कांस्य की इस प्रतिमा का निर्माण उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी की देखरेख में कराया गया है। इसे सुप्रसिद्ध मूर्तिकार पद्मश्री रामसुतार ने बनाया है। 

  • सुप्रसिद्ध मूर्तिकार पद्मश्री रामसुतार जी ने किया है निर्माण

राज्य ललित कला अकादमी की निदेशक श्रद्धा शुक्ला ने बताया कि महाराजा सुहेलदेव की यह प्रतिमा पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्तावित की गई थी।

Also Click : Lucknow News: शिकोहाबाद (फिरोजाबाद) के राही पर्यटक आवास गृत तथा इटावा के सुमेर सिंह किला पर्यटक आवास गृह को पुनर्जिवित करने के लिए पीपीपी मॉडल पर विकसित करने के लिए किया गया समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

इसका निर्माण उप्र संस्कृति विभाग के राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश द्वारा कराया गया है। इसे सुप्रसिद्ध मूर्तिकार पद्मश्री रामसुतार, रामसुतार आर्ट क्रिएशन्स प्रा. लि. द्वारा बनाया गया है। 

  • पीएम मोदी ने 16 फरवरी 2021 को किया था शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस परियोजना का शुभारंभ किया था। इसमें ऐतिहासिक चित्तौरा झील के पास पर्यटन विकास के साथ ही महाराजा सुहेलदेव की अश्वारोही प्रतिमा की स्थापना भी शामिल थी।

महाराजा सुहेलदेव की अश्वारोही प्रतिमा (एक नजर)

माध्यम- कांस्य
प्रतिमा का वजन- 17 टन
प्रतिमा की ऊंचाई- 40 फिट
प्रतिमा की चौड़ाई- 17 फिट 
प्रतिमा की लंबाई- 40 फिट
प्रतिमा की लागत- लगभग पौने पांच करोड़ रुपये

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow