Lucknow News: LDA ने अपार्टमेंट में कैम्प लगाकर जमा किया 43.23 लाख रूपये अनुरक्षण शुल्क

अपर सचिव सी०पी० त्रिपाठी ने बताया कि आवंटियों ने मांग की थी कि अनुरक्षण शुल्क जमा कराने के लिए अपार्टमेंट्स में ही कैम्प आयोजित किया जाए। जिस पर उपाध्य....

Jun 2, 2025 - 23:12
 0  50
Lucknow News: LDA ने अपार्टमेंट में कैम्प लगाकर जमा किया 43.23 लाख रूपये अनुरक्षण शुल्क

By INA News Lucknow.

लखनऊ विकास प्राधिकरण फ्लैटों का अनुरक्षण शुल्क जमा करने के लिए अपार्टमेंट्स में कैम्प लगा रहा है। इस क्रम में रविवार को गोमती नगर स्थित पारिजात अपार्टमेंट व जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर-जे स्थित सृष्टि अपार्टमेंट में कैम्प लगाया गया। जिसमें आवंटियों ने 43.23 लाख रूपये अनुरक्षण शुल्क जमा कराया।

अपर सचिव सी०पी० त्रिपाठी ने बताया कि आवंटियों ने मांग की थी कि अनुरक्षण शुल्क जमा कराने के लिए अपार्टमेंट्स में ही कैम्प आयोजित किया जाए। जिस पर उपाध्यक्ष द्वारा जनहित में निर्णय लेते हुए स्थल पर ही कैम्प आयोजित करने के निर्देश दिये गये थे।

Also Click: Lucknow News: सैरपुर में 02 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, गोसाईंगंज में व्यावसायिक कॉम्पलेक्स सील

इसके अनुपालन में पारिजात एवं सृष्टि अपार्टमेंट में रविवार सुबह 11 बजे से शाम 5:00 बजे तक कैम्प लगाया गया। इसमें प्राधिकरण के अभियंत्रण व लेखा एवं वित्त अनुभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

दिन भर चली कार्रवाई के दौरान सृष्टि अपार्टमेंट में 30,49,752 रूपये और पारिजात अपार्टमेंट में 12,73,704 रूपये अनुरक्षण शुल्क प्राप्त किया गया। उन्होंने बताया कि आवंटियों की सुविधा के लिए आगामी शनिवार व रविवार को भी अपार्टमेंट्स में कैम्प लगाकर अनुरक्षण शुल्क जमा कराया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow