Lucknow News: नरेश अग्रवाल ने उद्योग व्यापार संगठन की बैठक में पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निन्दा कर पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की
अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लीक से अलग व्यापारियों का विशेष ध्यान रखा है। हम एक देश एक चुनाव का समर्थन करते है, हम बक्फ बिल का समर्थन करते है। आज व्यापारी वर्ग उ. प्र. की का...
By INA News Lucknow.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला एवं शहर अध्यक्षों की बैठक मैरियाड होटल में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष/पूर्व सांसद/पूर्व मंत्री नरेश अग्रवाल ने जम्मू काश्मीर, पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निन्दा करते हुए हमले मे मारे गये लोगों के शोकसंतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। नरेश अग्रवाल ने कहा, उ. प्र. उद्योग व्यापार संगठन प्रदेश का पहला ऐसा व्यापार संगठन है जो लगभग 22 सालों से व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए कार्य कर रहा है और व्यापारियों को राजनीति में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित करता है।
आज व्यापारियों की एकता ने मजबूर कर दिया है कि सभी राजनैतिक दल व्यापारियों के वोट का महत्व समझने लगें है इस संगठन का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेत्रत्व में विश्व में भारत को नई पहचान मिली है, जिस तरह हमारी जी0डी0पी0 बढ रहीं है उसमें व्यापारियों का सहयोग है, व्यापारियों ने भारत सरकार का खजाना भर दिया है, जिससे देश आज तरक्की कर रहा है। यही वजह है कि भारतीय जनता पार्टी ने व्यापारियों के हित में कार्य किया है और अनकी उन्नति में हमेशा उनकी मद्द की है।
अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लीक से अलग व्यापारियों का विशेष ध्यान रखा है। हम एक देश एक चुनाव का समर्थन करते है, हम बक्फ बिल का समर्थन करते है। आज व्यापारी वर्ग उ. प्र. की कानून व्यवस्था में स्वयं को सुरक्षित व भय मुक्त महसूस करता है, हम प्रदेश की कानून व्यवस्था के लिए CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ को बधाई देते है और पिछली सरकारों में खराब कानून व्यवस्था के कारण व्यापारी भहभीत रहता था। डबल इंजन की भाजपा सरकार ने देश व प्रदेश की अर्थव्यस्था को मजबूत किया है।
नरेश अग्रवाल ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष/आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल को निर्देशित किया कि प्रदेश के सभी मण्डलों में व्यापारी सम्मेलन अयोजित किये जाए और उन्होंने कहा उ. प्र. उद्योग व्यापार संगठन का मूल उद्देश्य है, व्यापारियों को राजनीति में आकर निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव, विधान सभा चुनाव व लोक सभा चुनाव लड़कर व जीतकर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करें। उन्होने कहा जबसे उ. प्र. में CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ की सरकार बनी है प्रदेश का चैतरफा विकास हुआ है और बड़े उद्योगपति उत्तर प्रदेश में आकर उद्योग लगा रहें हैं।
Also Click: New Delhi: डॉ. बीरबल झा: शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक परिवर्तन की कहानी
उ. प्र. की सरकार व्यापारी हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेती है और व्यापारियों की मद्द करती है। उ. प्र. मे जो कानून राज स्थापित किया है, उसमें व्यापारी वर्ग भय मुक्त होकर अपना व्यापार कर रहा है। हम सभी व्यापारी वर्ग CM का भी आभार व्यक्त करते है कि उन्होंने प्रदेश में बहुत अच्छा माहौल बनाने का कार्य किया हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनन्द अग्रवाल ने की एवं कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री/पूर्व, राज्य मंत्री/सदस्य प्रदेश कार्य समिति भाजपा बृजेश शुक्ला ने किया। बैठक को सम्बोधित करने वालों में अमित अग्रवाल प्रदेश कोषाध्यक्ष, सतनाम सेठी, कृष्ण गोपाल मित्तल, जगदीश अग्रहरि, भारत भूषण गुप्ता, विजय सिंह बिन्नू, मनोज मिश्रा, अनूप गर्ग, पवन जैन, विनय चैरसिया, विवेक सेठ, दीपक अरोड़ा, संजय गुप्ता, जितेन्द्र सिंघल, सागर अग्रवाल, मनोज गुप्ता, आदि लोगों ने सम्बोधित किया।
What's Your Reaction?