Lucknow News: योगी सरकार ने 16 IAS के तबादले किए, 6 जिलों के जिलाधीश बदले, चंद्र मोहन गर्ग चंदौली तो आशुतोष कन्नौज के DM बने
चंद्र मोहन गर्ग चंदौली के DM नियुक्त किए गए हैं। सीलम साई तेजा प्रयागराज के नगर आयुक्त बनाए गए हैं। मृणाली अविनाश जोशी जौनपुर की मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) नियुक्त की गई हैं। अमेठी की डीएम सु....
By INA News Lucknow.
16 IAS transfers in UP
मंगलवार को अयोध्या सहित 6 जिलों के डीएम बदले गए हैं। अयोध्या, चंदौली, अमेठी, बदायूं, इटावा व कन्नौज में नए जिलाधिकारियों की तैनाती की गई है। योगी सरकार ने 16 IAS अफसरों के ट्रांसफर के आदेश जारी कर दिए हैं, जिनमें 6 जिलों के डीएम का तबादला कर दिया गया है। आदेश के अनुसार अयोध्या के डीएम चंद्र विजय सिंह को अब विशेष सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास बनाया गया है। अयोध्या के नए डीएम निखिल टीकाराम फुंडे होंगे जो अभी तक चंदौली के डीएम थे।
इससे पहले उत्तर प्रदेश में सोमवार देर रात योगी सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया था। 9 IAS अफसरों का तबादला करते हुए गन्ना आयुक्त पीएन सिंह को उनके पद से हटाकर प्रतीक्षारत सूची में डाल दिया था। उनकी जगह पर प्रमोद कुमार उपाध्याय को नया गन्ना आयुक्त बनाया गया, जो पहले रेरा में सचिव के पद पर तैनात थे। इस प्रशासनिक फेरबदल में अयोध्या, चंदौली, अमेठी, बदायूं और इटावा जैसे महत्वपूर्ण जिलों के DM बदले गए हैं। आदेश के अनुसार अयोध्या के डीएम निखिल टीकाराम फुंडे बनाए गए हैं।
Also Click: New Delhi: प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर CM रेखा गुप्ता सख्त, कई को नोटिस जारी, न मानने पर जाएगी मान्यता?
चंद्र मोहन गर्ग चंदौली के DM नियुक्त किए गए हैं। सीलम साई तेजा प्रयागराज के नगर आयुक्त बनाए गए हैं। मृणाली अविनाश जोशी जौनपुर की मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) नियुक्त की गई हैं। अमेठी की डीएम सुश्री निशा अब राष्ट्रीय आयुष मिशन की मिशन निदेशक बनाई गई हैं। संजय चौहान अमेठी के DM नियुक्त किए गए हैं। सीपू गिरी सहारनपुर के नगर आयुक्त बनाए गए हैं। महेंद्र वर्मा उत्तर प्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) के सचिव बनाए गए हैं। इटावा के डीएम रहे अवनीश कुमार राय को बदायूं के DM नियुक्त किया है।
शुभ्रांत कुमार शुक्ला इटावा के DM बनाए गए हैं। आशुतोष मोहन अग्निहोत्री कन्नौज के DM नियुक्त किए गए हैं। बदायूं की डीएम निधि श्रीवास्तव विशेष सचिव, उच्च शिक्षा बनाई गई हैं। संदीप भगिया अपर आयुक्त, राज्य कर, नोएडा बनाए गए हैं। कंडारकर कमल किशोर देवभूषण मुजफ्फरनगर के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) नियुक्त किए गए हैं। राजकुमार प्रथम विशेष सचिव, ऊर्जा बनाए गए हैं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में लगातार तबादलों का सिलसिला जारी है।
Also Click: New Delhi: वक्फ अधिनियम 2025 से वक्फ संपत्तियों को लाभ पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचने का खतरा
IAS से लेकर IPS स्तर के बड़े अधिकारियों को इधर से उधर किया जा रहा है। इसी क्रम में एक बार फिर तबादलों का सिलसिला जारी हो गया है। दो दिनों में 25 IAS के तबादले हुए हैं।
मंगलवार को 16 IAS अधिकारियों के तबादा कर दिए गए हैं, जिसमें 6 जिलों के DM बदल दिए गए हैं। इसमें अयोध्या चंदौली बदायूं इटावा कन्नौज और अमेठी जिला शामिल हैं। वहीं, वेटिंग में चल रहे राजकुमार प्रथम को ऊर्जा विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि चंदौली के डीएम निखिल टीकाराम फुण्डे को अयोध्या का डीएम बनाया गया है।
What's Your Reaction?