Lucknow : इंस्पायर मानक योजना अन्तर्गत राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट, तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारम्भ

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विवेक नौटियाल ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत प्रोटोटाइप मॉडल व प्रोजेक्ट का अवलोकन करते हुए छात्रों से मॉडल के विषय में संवा

Oct 13, 2025 - 22:50
34 Views
Lucknow : इंस्पायर मानक योजना अन्तर्गत राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट, तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारम्भ
Lucknow : इंस्पायर मानक योजना अन्तर्गत राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट, तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारम्भ

  • 2023-24 की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित कुल 108 विद्यार्थियों ने प्रोटोटाइप मॉडल व प्रोजेक्ट का किया प्रदर्शन
  • राष्ट्रीय स्तर पर वार्षिक प्रदर्शनी और परियोजना प्रतियोगिता के लिए उत्कृष्ट 11 मॉडल व प्रोजेक्ट का चयन

लखनऊ : इंस्पायर मानक योजना अन्तर्गत राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट तीन दिवसीय प्रतियोगिता सोमवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार एवं राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान-भारत और माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में लखनऊ पब्लिक कॉलेजिएट लखनऊ में प्रारम्भ हुई। प्रतियोगिता का शुभारम्भ विवेक नौटियाल, संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वारा किया गया।
 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विवेक नौटियाल ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत प्रोटोटाइप मॉडल व प्रोजेक्ट का अवलोकन करते हुए छात्रों से मॉडल के विषय में संवाद किया। उन्होंने प्रदर्शनी में प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से रचनात्मक एवं नवीन सोच की संस्कृति को बढ़ावा, विज्ञान और अनुसंधान में करियर बनाने हेतु प्रेरित कर अपने मूल और रचनात्मक तकनीकी विचारों तथा नवाचारों को प्रस्तुत करना है।प्रतियोगिता के पहले दिन वर्ष 2023-24 में जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित कुल 108 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग करते हुए प्रोटोटाइप मॉडल व प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया गया। ज्यूरी ने राष्ट्रीय स्तर पर वार्षिक प्रदर्शनी और परियोजना प्रतियोगिता के लिए मूल्यांकन में उत्कृष्ट 11 मॉडल व प्रोजेक्ट का चयन किया। राष्ट्रीय प्रदर्शनी हेतु कु0 अनन्या सिंह (मैनपुरी), देवांश गुप्ता (मथुरा), कु0 दिव्या (कासगंज), कु0 मान्या सेठी (औरैया), कु0 गुड़िया (इटावा), प्रशान्त कुमार (इटावा), अभिनंजय पाण्डेय (लखनऊ), ईरा अग्रवाल (गाजियाबाद), उद्धव गुप्ता (गाजियाबाद), औलकिक श्रीशुवाल (मुजफ्फरनगर) तथा अभिषेक सिंह (वाराणसी) 11 छात्र-छात्राएं चयनित हुई। राष्ट्रीय प्रदर्शनी हेतु चयनित छात्रों को मुख्य अतिथि ने अंगवस्त्र मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

प्रतिभागी छात्रों द्वारा प्रस्तुत प्रोटोटाइप मॉडल व परियोजनाओं का मूल्यांकन ज्यूरी सदस्यों कमलेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ वैज्ञानिक, इसरो-टेलीमेट्री ट्रैकिंग एण्ड कमाण्ड नेटवर्क, मनीष एस. भोयर, प्रधान वैज्ञानिक राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान, लखनऊ, पुष्कर त्रिपाठी, सहायक प्राध्यापक, इन्स्टीट्यूट ऑफ इंजिनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी, लखनऊ, तथा लखनऊ विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ0 विनोद कुमार, डॉ0 सन्दीप पुण्डीर एवं डॉ0 महेन्द्र कुमार अग्निहोत्री एवं राष्ट्रीय नवप्रवर्तन संस्थान के विशेषज्ञों क्रमशः डॉ0 प्रशान्त श्रीवास्तव, ई0 सुनील भास्कर व ई0 अनन्त गुप्ता द्वारा किया गया।प्रतियोगिता के दूसरे एवं तीसरे दिन 14 एवं 15 अक्टूबर, 2025 को जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिताओं में वर्ष 2024-25 में चयनित 208 छात्र तथा 139 छात्रायें कुल 347 छात्र-छात्राओं द्वारा राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता अपने प्रोटोटाइप मॉडल व परियोजनाए प्रस्तुत किया जायेगा।

इस अवसर पर डॉ0 प्रदीप कुमार मण्डलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, लखनऊ, राकेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, लखनऊ, श्रीमती मनीशा द्विवेदी, निरीक्षक आंग्ल भारतीय विद्यालय, उ0प्र0 लखनऊ, जय शंकर श्रीवास्तव, सहायक शिक्षा निदेशक सहित माध्यमिक शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं जावेद आलम खान, संयुक्त निदेशक, लखनऊ पब्लिक कॉलेजिएट तथा विभिन्न विद्यालयों विद्यार्थीगण, विज्ञान शिक्षक उपस्थित रहे।

Also Click : Hardoi : हरदोई में एसपी अशोक कुमार मीणा ने थाना अतरौली और बेनीगंज का अचानक निरीक्षण किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow