Lucknow : राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक पद की पदोन्नति से छूटे शिक्षक जल्द करें आवेदन, विभाग ने जारी की सूची

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने साफ किया है कि यदि तय समय सीमा के भीतर किसी शिक्षक का आवेदन प्राप्त नहीं होता है, तो बाद में उनके प्रमोशन के संबंध में किसी भी दावे पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए सभी योग्य शिक्षक स

May 19, 2026 - 00:12
 0  2
Lucknow : राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक पद की पदोन्नति से छूटे शिक्षक जल्द करें आवेदन, विभाग ने जारी की सूची
Lucknow : राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक पद की पदोन्नति से छूटे शिक्षक जल्द करें आवेदन, विभाग ने जारी की सूची

लखनऊ। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापकों और प्रवक्ताओं (पुरुष व महिला शाखा) के लिए एक जरूरी खबर है। पदोन्नति की सूची में शामिल होने से छूटे हुए शिक्षक प्रधानाध्यापक या इसके समकक्ष पदों पर प्रमोशन के लिए अपना आवेदन दे सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉक्टर महेंद्र देव ने बताया कि योग्य शिक्षकों की सूची विभाग की वेबसाइट madhyamikshiksha.upsdc.gov.in पर अपलोड कर दी गई है।

सूची में शामिल जो भी शिक्षक अपना पक्ष रखना चाहते हैं, वे अपना आवेदन, गोपनीय रिपोर्ट और जरूरी प्रमाण पत्र शिक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के नियुक्ति (राजकीय) माध्यमिक अनुभाग की ई-मेल आईडी ddseva1@gmail.com पर भेज सकते हैं। शिक्षकों को अपने सभी दस्तावेज तय समय के भीतर ही भेजने होंगे।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने साफ किया है कि यदि तय समय सीमा के भीतर किसी शिक्षक का आवेदन प्राप्त नहीं होता है, तो बाद में उनके प्रमोशन के संबंध में किसी भी दावे पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए सभी योग्य शिक्षक समय रहते अपनी प्रक्रिया पूरी कर लें।

Also Click : Hathras : सासनी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, अधिकांश मांगें मानने के बाद भी बकाया भुगतान पर अड़ा पेंच

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow