Lucknow : केंद्रीय बजट विकसित भारत का रोडमैप है- केशव प्रसाद मौर्य
बजट में महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों, किसानों और पूरे समाज के हितों को प्राथमिकता दी गई है। यह समग्र विकास और आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव रखता है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश केंद्रीय बजट 2026 गांव-गरीब के विकास, महिला सशक्तिकरण, पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा और किसानों की आय बढ़ाने वाला बजट है। यह गरीबों, महिलाओं, बेहतर स्वास्थ्य, कृषि विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर पर केंद्रित बजट है। सर्वस्पर्शी, समावेशी और आत्मविश्वास से भरा यह बजट गरीब कल्याण और समग्र विकास पर फोकस करता है। केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह मोदी की गारंटी वाला बजट है जो विकसित भारत का रोडमैप तैयार करता है।
बजट में महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों, किसानों और पूरे समाज के हितों को प्राथमिकता दी गई है। यह समग्र विकास और आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव रखता है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में यह बजट युवा व महिला सशक्तिकरण, रोजगार सृजन, शिक्षा और स्वास्थ्य मजबूती पर केंद्रित है। यह ठोस नीतियों और परिणामों पर आधारित दृष्टि से विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को आगे बढ़ाता है। बजट ऐतिहासिक है और इसमें नारी शक्ति का मजबूत प्रतिबिंब दिखता है।
मैन्युफैक्चरिंग से इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य से पर्यटन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था से एआई और खेल से तीर्थयात्रा तक हर क्षेत्र में नए अवसर खुलते हैं। यह बजट भारत को उभरती आर्थिक शक्ति के रूप में नई पहचान देता है। पारंपरिक से नवोन्मेषी उद्योगों तक निवेश, उद्यमिता और उत्पादकता को नई गति मिलती है। इसमें 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर में से वाराणसी-दिल्ली और वाराणसी-सिलीगुड़ी जैसे दो कॉरिडोर उत्तर प्रदेश को मिलने से प्रदेश की कनेक्टिविटी, निवेश और विकास को नई दिशा मिलेगी। प्रधानमंत्री की दूरदर्शी आर्थिक नीतियों से अर्थव्यवस्था को मिली मजबूती को यह बजट और तेज करता है।
Also Click : विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव तैयार करने वाला बजट, चिराग पासवान ने इंफ्रास्ट्रक्चर और आत्मनिर्भरता पर जोर को सराहा
What's Your Reaction?











