Lucknow : केंद्रीय बजट उद्योग, किसानों और युवाओं के लिए नए अवसर लाएगा- राकेश सचान

मेगा टेक्सटाइल पार्कों की स्थापना से वस्त्र और परिधान उद्योग में निवेश और रोजगार सृजन होगा। खादी, हथकरघा और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए महात्मा गांधी ग्राम स्वराज प

Feb 2, 2026 - 00:18
 0  3
Lucknow : केंद्रीय बजट उद्योग, किसानों और युवाओं के लिए नए अवसर लाएगा- राकेश सचान
Lucknow : केंद्रीय बजट उद्योग, किसानों और युवाओं के लिए नए अवसर लाएगा- राकेश सचान

केंद्रीय बजट उद्योग, किसानों और युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा। यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प, सबका साथ-सबका विकास की भावना और भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य के अनुरूप है। बजट में वस्त्र क्षेत्र के लिए एक व्यापक एकीकृत कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है जिसमें राष्ट्रीय फाइबर योजना, वस्त्र विस्तार एवं रोजगार योजना, राष्ट्रीय हथकरघा एवं हस्तशिल्प कार्यक्रम, टेक्स-इको पहल तथा समर्थ 2.0 जैसी योजनाएं शामिल हैं।

मेगा टेक्सटाइल पार्कों की स्थापना से वस्त्र और परिधान उद्योग में निवेश और रोजगार सृजन होगा। खादी, हथकरघा और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल शुरू की जाएगी जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और कारीगरों तथा बुनकरों को स्थायी आजीविका के अवसर मिलेंगे। एमएसएमई को मजबूत बनाने के लिए 10,000 करोड़ रुपये का एसएमई ग्रोथ फंड बनाया जाएगा और आत्मनिर्भर भारत फंड में 2,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त पूंजी डाली जाएगी। टी-रेड्स के माध्यम से छोटे उद्यमों को वित्तीय सहायता मिलेगी। कॉर्पोरेट मित्र व्यवस्था से एमएसएमई को व्यावसायिक मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त होगा।

देशभर में 200 विरासत औद्योगिक समूहों का कायाकल्प किया जाएगा जिसमें हथकरघा और हस्तशिल्प से जुड़े क्लस्टर भी शामिल होंगे। निर्यात बढ़ाने के लिए जूते के ऊपरी हिस्सों के शुल्क-मुक्त आयात का विस्तार तथा चमड़ा और वस्त्र परिधान के निर्यात समय-सीमा में वृद्धि जैसे प्रावधान किए गए हैं। यह बजट प्रदेश के एमएसएमई, खादी, हथकरघा, रेशम और वस्त्रोद्योग से जुड़े लाखों उद्यमियों, कारीगरों और श्रमिकों के लिए नए अवसर पैदा करेगा तथा आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को और मजबूत बनाएगा।

Also Click : विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव तैयार करने वाला बजट, चिराग पासवान ने इंफ्रास्ट्रक्चर और आत्मनिर्भरता पर जोर को सराहा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow