Lucknow : दुधवा महोत्सव 2025 का तीन दिवसीय आयोजन आगामी नवम्बर में

पर्यटन मंत्री ने बताया, तीन दिवसीय दुधवा महोत्सव में पर्यटक न सिर्फ वन क्षेत्र की खूबसूरती के साथ प्रकृति का आनंद उठा सकेंगे, बल्कि थारू जनजाति की अनोखी सं

By INA News Desk
Sep 5, 2025 - 00:37
41 Views
Lucknow : दुधवा महोत्सव 2025 का तीन दिवसीय आयोजन आगामी नवम्बर में
दुधवा महोत्सव 2025 का तीन दिवसीय आयोजन आगामी नवम्बर में

सार-

  • दुधवा महोत्सव-2025 ईको टूरिज्म, वन्यजीव प्रेमियों के लिए स्थानीय संस्कृति को नजदीक से देखने का अवसर प्रदान करेगा
  • वन्यजीव सफारी, गाइडेड टूर तथा जैव विविधिता एवं प्रकृति संरक्षण के प्रति यह आयोजन जागरूकता उत्पन्न करेगा-जयवीर सिंह

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार पहली बार राज्य वन क्षेत्र में दुधवा महोत्सव-2025 का आयोजन करने जा रही है। पर्यटन विभाग की ओर से यह महोत्सव आगामी नवंबर माह में लखीमपुर खीरी स्थित दुधवा टाइगर रिजर्व में होगा। यह महोत्सव अपने आप में अनोखा होगा, जिसमें आवासीय, सांस्कृतिक और वन्यजीव आधारित गतिविधियां शामिल होंगी। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, कि इस आयोजन में देश-विदेश से पर्यटकों के शामिल होने की संभावना है, जिससे प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी।

पर्यटन मंत्री ने बताया, तीन दिवसीय दुधवा महोत्सव में पर्यटक न सिर्फ वन क्षेत्र की खूबसूरती के साथ प्रकृति का आनंद उठा सकेंगे, बल्कि थारू जनजाति की अनोखी संस्कृति, खानपान, हस्तशिल्प और जीवनशैली को भी करीब से देख-समझ पाएंगे। महोत्सव का मुख्य उद्देश्य ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देना, प्रकृति के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और स्थानीय संस्कृति का उत्सव मनाना है।

मंत्री जयवीर सिंह ने कहा दुधवा महोत्सव-2025 की थीम ईको-टूरिज्म, नेचर एंड कल्चर सेलिब्रेशन होगी। उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड महोत्सव से संबंधित कार्ययोजना पर विस्तार से काम कर रहा है। उन्होंने बताया, यह महोत्सव राज्य की सांस्कृतिक और प्राकृतिक विविधता को दुनिया के सामने लाने का जरिया बनेगा। दुधवा महोत्सव एक ऐसा मंच होगा, जो प्रकृति प्रेमियों, परिवारों, कलाकारों, विद्यार्थियों और वरिष्ठ नागरिकों को समग्र अनुभव प्रदान करेगा। वन्यजीव सफारी, गाइडेड टूर और जैव विविधता का अनुभव दुधवा महोत्सव का मुख्य आकर्षण होगा।

उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड की पहल से दुधवा में हाल के वर्षों में इको-पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। देशभर से वन्यजीव प्रेमी, शोधकर्ता, स्कूली छात्रों का समूह और फोटोग्राफर लगातार आकर्षित हुए हैं। इसी बढ़ते रुझान को गति देने और इको-टूरिज्म को और अधिक सुलभ व आकर्षक बनाने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग दुधवा महोत्सव आयोजित कर रही है। तीन दिवसीय यह महोत्सव वन्यजीव संरक्षण, वेलनेस, जनजातीय धरोहर, इको-स्पोर्ट्स, संगीत और सामुदायिक भागीदारी जैसे विषयों का अनूठा संगम प्रस्तुत करेगा।

निदेशक यूपी टूरिज्म (इको) प्रखर मिश्रा ने कहा, दुधवा महोत्सव प्रदेश के वन्यजीव और समृद्ध जैव विविधता को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण अवसर है। महोत्सव के माध्यम से आगंतुकों को दुधवा की प्राकृतिक धरोहर, जनजातीय संस्कृति और ग्रामीण जीवनशैली से परिचित कराया जाएगा। साथ ही, इको-फ्रेंडली कैम्पिंग, जंगल सफारी, लोक कला प्रस्तुतियां आदि का आनंद ले सकेंगे। इसके लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय समुदाय की भागीदारी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Also Click : Lucknow : उत्तर प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2025-26 में अगस्त तक 22,337.62 करोड़ रुपये का आबकारी राजस्व, अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement