Lucknow : नगर विकास विभाग द्वारा नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक आयोजित, प्रमुख योजनाओं एवं प्रगति पर हुई चर्चा

बैठक में विभाग की प्रमुख योजनाओं जैसे स्वच्छ भारत मिशन (शहरी), मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, आकांक्षी नगर योजना, नमस्ते

Aug 22, 2025 - 22:55
 0  27
Lucknow : नगर विकास विभाग द्वारा नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक आयोजित, प्रमुख योजनाओं एवं प्रगति पर हुई चर्चा
प्रमुख सचिव, नगर विकास, अमृत अभिजात

लखनऊ : नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा नगरीय निकाय निदेशालय में एक व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख सचिव, नगर विकास, अमृत अभिजात ने की। इसमें विभिन्न जनपदों के अपर जिलाधिकारी/प्रभारी अधिकारी (नगरीय निकाय) उपस्थित रहे। बैठक में विभागीय योजनाओं की नवीनतम प्रगति और उनके प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।

बैठक में विभाग की प्रमुख योजनाओं जैसे स्वच्छ भारत मिशन (शहरी), मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, आकांक्षी नगर योजना, नमस्ते योजना, राज्य शहरी डिजिटल मिशन, ऑनलाइन नगरीय पोर्टल्स, कान्हा गौशाला एवं निराश्रित पशु आश्रय योजना, अन्त्येष्टि स्थल विकास, वंदन योजना तथा मिशन कर्मयोगी आदि पर विस्तृत चर्चा की गई। योजनावार नगरीय निकायों के प्रदर्शन की समीक्षा कर निर्देश दिए गए कि पिछड़ रहे क्षेत्रों में प्रगति को तेज किया जाए।

प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने जवाबदेही और पारदर्शिता पर विशेष बल देते हुए कहा, “नगरीय विकास सीधे तौर पर नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता से जुड़ा है। हमारी जिम्मेदारी है कि स्वच्छता, डिजिटल शासन, नगरीय आधारभूत संरचना अथवा नागरिक कल्याण से जुड़ी हर योजना प्रभावी रूप से धरातल तक पहुंचे। यह समीक्षा केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि समयबद्ध परिणाम सुनिश्चित करने और स्थानीय स्तर पर आ रही बाधाओं को दूर करने की एक व्यवस्था है।”

नगर विकास सचिव एवं निदेशक, नगरीय निकाय, अनुज कुमार झा ने सभी नगरीय निकायों को 100% डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, 100% स्रोत पर कचरे का पृथक्करण तथा 100% वैज्ञानिक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त निगरानी पर भी जोर दिया ताकि ये लक्ष्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जा सकें।

बैठक में अपर निदेशक ऋतु सुहास, अपर निदेशक असलम अंसारी सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में स्वच्छता, शहरी हरियाली, डिजिटलीकरण और कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

Also Click : Lucknow : गौतमबुद्धनगर और श्रावस्ती IGRS संतुष्ट फीडबैक में सबसे आगे, सीएम योगी के सामने पेश हुई जुलाई माह की IGRS रिपोर्ट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow