Lucknow : महिला सशक्तिकरण व जनकल्याण योजनाओं से उत्तर प्रदेश बन रहा उत्तम प्रदेश - केशव प्रसाद मौर्य

उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर प्रदेश की महिलाएँ आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं और बड़ी संख्या में दीदियाँ ‘लखपति दीदी’ बनकर आत्मनिर्भरता की मिसाल प्रस्तुत कर रही हैं। प्रदेश

By INA News Desk
Mar 8, 2026 - 22:00
24 Views
Lucknow : महिला सशक्तिकरण व जनकल्याण योजनाओं से उत्तर प्रदेश बन रहा उत्तम प्रदेश - केशव प्रसाद मौर्य
Lucknow : महिला सशक्तिकरण व जनकल्याण योजनाओं से उत्तर प्रदेश बन रहा उत्तम प्रदेश - केशव प्रसाद मौर्य

  • बिना भेदभाव हर वर्ग तक पहुँच रहा सरकार की योजनाओं का लाभ— उप मुख्यमंत्री
  • स्वयं सहायता समूह की दीदियाँ बन रहीं आत्मनिर्भर, प्रदेश में 3 करोड़ महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बाबू सिंह डिग्री कॉलेज मैदान, सयारा में जनपद कौशाम्बी मे आयोजित सरस महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी दीदियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं और महिलाएँ आत्मनिर्भरता की नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर रही हैं। मौर्य ने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश के पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, शौचालय, सौभाग्य योजना के अंतर्गत निःशुल्क विद्युत कनेक्शन, हर घर नल से जल तथा उज्ज्वला योजना के माध्यम से निःशुल्क गैस कनेक्शन जैसी योजनाओं से लाभान्वित किया गया है।उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर प्रदेश की महिलाएँ आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं और बड़ी संख्या में दीदियाँ ‘लखपति दीदी’ बनकर आत्मनिर्भरता की मिसाल प्रस्तुत कर रही हैं। प्रदेश में 3 करोड़ महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद कौशाम्बी में लगभग 4 लाख 50 हजार महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा, जिससे उनके परिवारों की आय में वृद्धि हो और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित परिवार के संकल्प के साथ सरकार निरंतर कार्य कर रही है। बजट 2026-27 में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा की गई है तथा शिक्षकों और रसोइयों को पाँच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का भी प्रावधान किया गया है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण, जन-धन योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों के बैंक खाते खुलवाना तथा विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित करना सुशासन और पारदर्शिता का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सिंचाई व्यवस्था मजबूत की जा रही है, नहरों में पानी उपलब्ध कराया जा रहा है तथा विद्युत आपूर्ति को भी सुचारु बनाया गया है। खराब ट्रांसफार्मरों को निर्धारित समय में बदलने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।कार्यक्रम में विधायक चायल पूजा पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, सदस्य उ.प्र. राज्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा, सदस्य उ.प्र. अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग जितेन्द्र कुमार, जनपद प्रभारी अवधेश गुप्ता, दिलीप पटेल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मंझनपुर वीरेन्द्र फौजी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद भरवारी कविता पासी, अध्यक्ष नगर पंचायत सिराथू भोला यादव, अध्यक्ष नगर पंचायत अजुहा शान्ती देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार व मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Click : Lucknow : ब्रज की परम्परा और आस्था का सम्मान करते हुए होगा ब्रजमंडल का समग्र विकास- मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow