Lucknow : महिला सशक्तिकरण की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश- केशव प्रसाद मौर्य

उन्होंने मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के लाभार्थी विजय प्रकाश प्रजापति को रू0-10 लाख ऋण का डमी चेक, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के लाभार्थी विजय सिंह यादव को रू0-10 लाख ऋ

Mar 8, 2026 - 21:49
 0  6
Lucknow : महिला सशक्तिकरण की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश- केशव प्रसाद मौर्य
Lucknow : महिला सशक्तिकरण की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश- केशव प्रसाद मौर्य

  • स्वयं सहायता समूहों की दीदियाँ बन रहीं आत्मनिर्भरता की नई पहचान
  • सरकारी योजनाओं से सशक्त हो रहीं प्रदेश की महिलाएं
  • महिला शक्ति के उत्थान में उत्तर प्रदेश बना देश में मिसाल
  • दीदियों की तरक्की से मजबूत हो रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था
  • महिला दिवस पर उप मुख्यमंत्री ने दीदियों, बेटियों व दिव्यांगजनों को किया सम्मानित और लाभान्वित
  • सरस महोत्सव में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित की करोड़ों की सहायता राशि
  •  स्वयं सहायता समूहों को 5.69 करोड़ की सहायता, आवास योजना के लाभार्थियों को भी मिला लाभ
  • उप मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रिवाल्विंग फण्ड व सामुदायिक निवेश निधि के अन्तर्गत रू0-05 करोड़ 69 लाख 40 हजार धनराशि का डमी चेक किया प्रदान
  • उप मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, सहायक उपकरण व दिव्यांगता प्रमाण-पत्र किया प्रदान
  • उप मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 137 लाभार्थियों को रू0-एक करोड़ 64 लाख 40 हजार का डमी चेक/स्वीकृति पत्र किया प्रदान
  • उप मुख्यमंत्री ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कार्मिकों/जनपद का नाम रोशन करने वाली बेटियों को प्रशस्ति-पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया सम्मानित

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज बाबू सिंह डिग्री कॉलेज मैदान, सयारा में जनपद कौशाम्बी मे आयोजित 02 दिवसीय सरस महोत्सव कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे प्रतिभाग करते हुये सरस महोत्सव का निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 137 लाभार्थियों (निराश्रित महिला व दिव्यांगजन आदि) को रू0-एक करोड़ 64 लाख 40 हजार का डमी चेक/स्वीकृति पत्र प्रदान किया। इसी प्रकार उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की लाभार्थियों-सलोनी कुशवाहा व सपना यादव को हाईस्कूल की परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने पर सम्मानित किया तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थियों-आनवी मौर्य व शिवांशी पाल एवं निराश्रित महिला पेंशन की लाभार्थियों मोना देवी व निराशा देवी को स्वीकृति पत्र प्रदान किया।

उन्होंने मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के लाभार्थी विजय प्रकाश प्रजापति को रू0-10 लाख ऋण का डमी चेक, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के लाभार्थी विजय सिंह यादव को रू0-10 लाख ऋण का डमी चेक एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के लाभार्थी विमल दिवाकर को रू0-10 लाख ऋण का डमी चेक प्रदान किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रिवाल्विंग फण्ड के रूप में रू0-63 लाख 90 हजार की धनराशि का डमी चेक एवं सामुदायिक निवेश निधि के रूप में रू0-05 करोड़ 05 लाख 50 हजार का डमी चेक प्रदान किया।

उप मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की ई-रिक्शा चालक महिलाओ (इन महिलाओं ने मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अन्तर्गत ई-रिक्शा क्रय किया) को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने दिव्यांगजनों-छोटेलाल, हरिश्चन्द्र, शारदा प्रसाद, गुलाब सिंह व सीमा देवी को ट्राई साइकिल एवं अन्य दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किया। उन्होंने सीएम युवा उद्यमी योजना के लाभार्थियों-विनोद सेन, प्रवीण कुमार, पुनीत कुमार, राजाराम व अहमद को डमी चेक प्रदान किया। उन्होंने पी.एम.एफ.एम.ई. योजना के लाभार्थियों को डमी चेक व डी.आर.पी. श्याम नारायण यादव को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने 23 दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र एवं आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया। उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि योजना व पीएम कुसुम योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र व फार्मर रजिस्ट्री योजना के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया।

उप मुख्यमंत्री ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कार्मिकों यथा-मुख्य सेविकाओं, ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, शिक्षिकाओं, विद्युत सखी एवं ड्रोन सखी आदि को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने जनपद का नाम रोशन करने वाली बेटियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विधायक चायल पूजा पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, सदस्य उ.प्र. राज्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा, सदस्य उ.प्र. अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग जितेन्द्र कुमार,अवधेश गुप्ता, दिलीप पटेल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मंझनपुर वीरेन्द्र फौजी व भरवारी कविता पासी, अध्यक्ष नगर पंचायत सिराथू भोला यादव व अजुहा शान्ती देवी, निवर्तमान विधायकगण-लाल बहादुर, शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल व संजय गुप्ता एवं शिवमोहन मौर्य, जितेन्द्र सोनकर, चन्द्रदत्त शुक्ला, उदयन सिंह, प्रेम चन्द्र चौधरी, भोले शंकर, नीतू कनौजिया, ज्योति केसरवानी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार व मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Also Click : Lucknow : ब्रज की परम्परा और आस्था का सम्मान करते हुए होगा ब्रजमंडल का समग्र विकास- मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow