Lucknow : हर दीदी को लखपति बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य करें अधिकारी- केशव प्रसाद मौर्य

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की प्रत्येक दीदी को लखपति दीदी बनाना है। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों, डी.एम.एम. व सभी बी.एम.एम. से कहा कि समूह की दीदि

Mar 8, 2026 - 21:53
Mar 8, 2026 - 21:55
 0  12
Lucknow : हर दीदी को लखपति बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य करें अधिकारी- केशव प्रसाद मौर्य
Lucknow : हर दीदी को लखपति बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य करें अधिकारी- केशव प्रसाद मौर्य

  • राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में कौशाम्बी को मॉडल जनपद बनाने के निर्देश
  • उप मुख्यमंत्री ने ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा कर योजनाओं में तेजी लाने को कहा
  • उप मुख्यमंत्री ने ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
  • राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत जनपद कौशाम्बी को एक मॉडल के रूप में विकसित किया जाए - केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को मॉ शीतला देवी अतिथि गृह, सयारा जनपद कौशाम्बी में ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।उप मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों से कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत जनपद कौशाम्बी को एक मॉडल के रूप में विकसित किया जाए, जिसके अन्तर्गत समूह गठन, रोजगार के नए अवसर सृजित करने, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गुणवत्तापूर्ण उत्पाद तैयार करने व समूह की आय में वृद्धि आदि में उल्लेखनीय कार्य किए जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कार्ययोजना बनाकर अच्छी गतिविधियॉ की जाए, ताकि समूह की महिलाओं की आय में वृद्धि हो सके। समूहो द्वारा उत्पादित उत्पादों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए उसकी बिक्री एवं मार्केटिंग कराई जाए।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की प्रत्येक दीदी को लखपति दीदी बनाना है। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों, डी.एम.एम. व सभी बी.एम.एम. से कहा कि समूह की दीदियों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद तैयार करने के लिए प्रेरित किया जाए।उन्होंने डी.एम.एम. व सभी बी.एम.एम. को उत्कृष्ट कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में खाद्य प्रसंस्करण की 05 करोड़ की यूनिट लगाए जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत सर्वे कराकर छूटे हुए सभी पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाए तथा इसी प्रकार अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के अन्तर्गत छूटे हुए पात्र लोगों को भी लाभान्वित किया जाए। बैठक में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार व मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Also Click : Lucknow : ब्रज की परम्परा और आस्था का सम्मान करते हुए होगा ब्रजमंडल का समग्र विकास- मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow