Lucknow : योगी सरकार ने दी डॉ. के.एन. मोदी विश्वविद्यालय को हरी झंडी, गाजियाबाद में खुलेंगे उच्च शिक्षा के नए द्वार

उच्च शिक्षा मंत्री ने  कहा कि योगी सरकार निजी क्षेत्र की भागीदारी के माध्यम से शिक्षा में बुनियादी ढांचे के विकास और नवाचार को प्रोत्साहित कर रही है। यह कदम उत्तर

By INA News Desk
Jul 23, 2025 - 22:10
47 Views
Lucknow : योगी सरकार ने दी डॉ. के.एन. मोदी विश्वविद्यालय को हरी झंडी, गाजियाबाद में खुलेंगे उच्च शिक्षा के नए द्वार
बुधवार को लखनऊ स्थित अपने आवास पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने विश्वविद्यालय को संचालन प्राधिकार पत्र सौंपा
Advertisement
Advertisement

सार-

  • सौंपा गया संचालन प्राधिकार पत्र, उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम 2019 के तहत मिली मान्यता
  • वैधानिक मान्यता के साथ ही औपचारिक रूप से संचालन शुरू कर सकेगा विश्वविद्यालय

लखनऊ : योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गाजियाबाद के मोदीनगर में स्थापित होने वाले डॉ. के.एन. मोदी विश्वविद्यालय को संचालन की अनुमति प्रदान कर दी है। बुधवार को लखनऊ स्थित अपने आवास पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने विश्वविद्यालय को संचालन प्राधिकार पत्र सौंपा। प्रस्तावित विश्वविद्यालय को उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (द्वितीय संशोधन) अध्यादेश, 2025 (उत्तर प्रदेश अध्यादेश संख्या 8 सन् 2025) के अंतर्गत उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 की अनुसूची-2 में क्रमांक 49 पर शामिल किया गया है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय को वैधानिक मान्यता प्राप्त हो गई है, जिससे यह औपचारिक रूप से संचालन शुरू कर सकेगा।इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि योगी सरकार उच्च शिक्षा में गुणवत्ता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि डॉ. के.एन. मोदी विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित समूह द्वारा गाजियाबाद में स्थापित होने वाला यह विश्वविद्यालय क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर प्रदान करेगा। यह कदम न केवल स्थानीय युवाओं को लाभान्वित करेगा, बल्कि उत्तर प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।

उच्च शिक्षा मंत्री ने  कहा कि योगी सरकार निजी क्षेत्र की भागीदारी के माध्यम से शिक्षा में बुनियादी ढांचे के विकास और नवाचार को प्रोत्साहित कर रही है। यह कदम उत्तर प्रदेश सरकार की नई शिक्षा नीति-2020 के तहत उच्च शिक्षण संस्थानों की संख्या बढ़ाने और गुणवत्तापरक शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक और सकारात्मक पहल है।

Also Click : Lucknow : 'हरिशंकरी वृक्षारोपण' के माध्यम से पर्यावरण एवं गो-संवर्धन की ओर ठोस कदम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement