Lucknow : योगी जी ईज ग्रेट- खिलाड़ियों ने एक स्वर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की

दरअसल उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर (बैंडमिंटन एवं टेबल टेनिस) 2025-26 प्रतियोगिता 9 से 13 मई तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में देशभर की पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की टीमें हिस्सा ले र

May 10, 2026 - 11:40
 0  1
Lucknow : योगी जी ईज ग्रेट- खिलाड़ियों ने एक स्वर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की
Lucknow : योगी जी ईज ग्रेट- खिलाड़ियों ने एक स्वर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने थामा रैकेट, बैडमिंटन कोर्ट में उतरकर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
  • प्रतियोगिता में यूपी, गुजरात-कर्नाटक समेत अन्य पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
  • 9 से 13 मई तक चलने वाली प्रतियोगिता में 1400 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी में शनिवार को द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर (बैडमिंटन-टेबल टेनिस) प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य शुभारंभ हुआ। गोमतीनगर स्थित बाबू बनारसी दास यूपी बैडमिंटन एकेडमी में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बैडमिंटन कोर्ट पर खिलाड़ियों के साथ हाथ आजमाया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया। कर्नाटक पुलिस के काली कृष्णा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। उन्होंने कहा कि चीफ मिनिस्टर अच्छे हैं। यूपी एक अच्छा प्रदेश है। 

प्रतियोगिता में 1400 खिलाड़ी लेंगे भाग

दरअसल उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर (बैंडमिंटन एवं टेबल टेनिस) 2025-26 प्रतियोगिता 9 से 13 मई तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में देशभर की पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में यूपी पुलिस, गुजरात पुलिस, कर्नाटक पुलिस, उड़ीसा पुलिस, छत्तीसगढ़ पुलिस समेत कई राज्यों की टीमें शामिल हुई हैं। आयोजन में करीब 1400 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में बैडमिंटन और टेबल टेनिस दोनों खेलों की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।

सीएम योगी ने स्मारिका का विमोचन किया

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगिता की स्मारिका का विमोचन भी किया। वहीं खिलाड़ियों को शपथ दिलाने की जिम्मेदारी कपिल चौधरी ने निभाई। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा। इसके अलावा 35वीं वाहिनी पीएसी के बैंड द्वारा मधुर स्वर लहरियां प्रस्तुत की गईं, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और ऊर्जा से भर गया।

खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री की जमकर सराहना की

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचे खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश सरकार और यूपी पुलिस की व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की। कर्नाटक पुलिस के खिलाड़ी काली कृष्णा ने कहा कि उत्तर प्रदेश एक बहुत अच्छा प्रदेश है और यहां का माहौल बेहद सकारात्मक है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी तारीफ की। उन्होंने बताया कि वह पहली बार इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आए हैं और यहां की व्यवस्थाएं बहुत अच्छी है।
जबकि उड़ीसा पुलिस के खिलाड़ी देवेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम से नौ खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। 

योगी जी ईज ग्रेट- खिलाड़ी

खिलाड़ी देवेंद्र कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश में खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यहां क्वालिटी लेवल का अरेंजमेंट किया गया है और सभी खिलाड़ियों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। देवेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि योगी जी इज ग्रेट। छत्तीसगढ़ पुलिस के खिलाड़ी राजेश मणि सिंह बैडमिंटन के सिंगल, डबल और मिक्स मुकाबलों में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में आकर उन्हें हमेशा अच्छा अनुभव मिलता है। उन्होंने बताया कि वे पहले भी प्रतियोगिताओं के लिए उत्तर प्रदेश आ चुके हैं और हर बार यहां बेहतरीन व्यवस्थाएं देखने को मिली हैं। 

गुजरात के 36 खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचे

राजेश मणि ने कहा कि खिलाड़ियों के रहने, खाने और अन्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयोजन समिति हर खिलाड़ी से व्यक्तिगत रूप से फीडबैक ले रही है, जिससे खिलाड़ियों को किसी तरह की परेशानी न हो।
गुजरात पुलिस के खिलाड़ी रियाज सरवैया टेबल टेनिस मेंस सिंगल और डबल मुकाबलों में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि गुजरात से 36 खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे हैं। रियाज ने कहा कि लखनऊ एक बेहद खूबसूरत और शानदार शहर है। उन्होंने कहा कि यह उनका लखनऊ का पहला दौरा है और यहां का अनुभव काफी यादगार है। रियाज सरवैया ने यूपी पुलिस की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि जिस स्तर का आयोजन यहां किया गया है, वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खिलाड़ियों को यूपी पुलिस में प्रमोशन और डायरेक्ट भर्ती जैसे अवसर देकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रहे हैं, जो बेहद सराहनीय कदम है।

Also Click : Ballia : शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर उग्र हुआ प्रदर्शन, आबकारी अधिकारी का पुतला फूंका

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow