Lucknow News: 'X' पर नंबर वन ट्रेंड बना हैशटैग 'ट्रॉन्सफॉर्मिंग UP' (#TransformingUP), स्थापना दिवस पर सोशल मीडिया पर छाया UP

यूजर्स ने इस हैशटैग के साथ उत्तर प्रदेश के बदलते स्वरूप, प्रगतिशील और लोक कल्याणकारी योजनाओं और बेहतर कानून व्यवस्था की खूब प्रशंसा की..

Jan 24, 2025 - 22:16
Jan 24, 2025 - 22:17
 0  33
Lucknow News: 'X' पर नंबर वन ट्रेंड बना हैशटैग 'ट्रॉन्सफॉर्मिंग UP' (#TransformingUP), स्थापना दिवस पर सोशल मीडिया पर छाया UP

सार-

  • UP के स्थापना दिवस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने बदलते उत्तर प्रदेश को जमकर सराहा 
  • CM Yogi के नेतृत्व में बीमारू से उत्तम प्रदेश बने UP की डिजिटल दुनिया में खूब हुई चर्चा 

By INA News Lucknow.

उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को डिजिटल दुनिया में भी प्रदेश का डंका बजता रहा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर ‘ट्रॉन्सफॉर्मिंग UP’ (#TransformingUP) काफी देरतक नंबर वन ट्रेंड बना रहा। इस दौरान मुख्यमंत्री Yogi आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में हुए विकास कार्यों और बदलावों को सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर सराहा। यूजर्स ने इस हैशटैग के साथ उत्तर प्रदेश के बदलते स्वरूप, प्रगतिशील और लोक कल्याणकारी योजनाओं और बेहतर कानून व्यवस्था की खूब प्रशंसा की। यूजर्स ने मुख्यमंत्री Yogi आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश के 'बीमारू राज्य' से 'उत्तम प्रदेश' बनने के सफर की तो सराहना की ही, साथ ही विकास कार्यों, औद्योगिक निवेश, महिला सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और रोजगार के अवसरों में आए सुधार पर भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।

Also Read: Maha Kumbh 2025: भव्य Maha Kumbh का दिव्य ड्रोन शो, श्रद्धालुओं का मोह लिया मन

एक यूजर ने लिखा कि Yogi सरकार ने बीते 8 साल में उत्तर प्रदेश को जिस तरह से बदला है, वह वाकई सराहनीय है। आज हमारा प्रदेश शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कानून व्यवस्था में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि उत्तर प्रदेश अब न सिर्फ एक पर्यटन हब बन रहा है, बल्कि निवेश और उद्योग के लिए भी सबसे पसंदीदा राज्य बन चुका है। यह बदलाव Yogi जी के मजबूत नेतृत्व का प्रमाण है। सोशल मीडिया पर UP स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों और मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए संदेशों को भी व्यापक रूप से साझा किया गया। ‘ट्रॉन्सफॉर्मिंग UP’ का यह ट्रेंड बताता है कि उत्तर प्रदेश तेजी से विकास की ओर अग्रसर है और यह बदलाव हर वर्ग को गर्व महसूस करा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow