Maha Kumbh 2025: भव्य Maha Kumbh का दिव्य ड्रोन शो,  श्रद्धालुओं का मोह लिया मन

ड्रोन के जरिए आसमान में Maha Kumbh और उत्तर प्रदेश सरकार का लोगो उकेरा गया, जिसने सभी को आकर्षित किया। शंख बजाते हुए साधु और संगम में स्नान करते हुए संन्यासी की छवि भी..

Jan 24, 2025 - 22:11
 0  15
Maha Kumbh 2025: भव्य Maha Kumbh का दिव्य ड्रोन शो,  श्रद्धालुओं का मोह लिया मन

सार-

  • देवताओं को अमृत कलश पीते हुए और समुद्र मंथन किया गया प्रदर्शित
  • शंख बजाते हुए साधु और Maha Kumbh के लोगो की भी छवि उकेरी
  • यूपी दिवस पर दिखाई प्रदेश की झांकी, विधानसभा पर लहराते तिरंगे ने जीता दिल

By INA News Maha Kumbh Nagar.

Maha Kumbh को भव्य और दिव्य बनाने के योगी सरकार के संकल्प को साकार करते हुए शुक्रवार को सेक्टर 7 में अद्भुत ड्रोन शो का आयोजन किया गया।यूपी पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित इस शो में सैकड़ों ड्रोन की मदद से आसमान में जीवंत आकृतियों का प्रदर्शन किया गया। ड्रोन शो में श्रद्धालुओं ने देवताओं को अमृत कलश पीते हुए देखा।इसके साथ ही समुद्र मंथन की दिव्य झांकी ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यूपी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक झांकी ने शोभा बढ़ाई।ड्रोन के जरिए आसमान में Maha Kumbh और उत्तर प्रदेश सरकार का लोगो उकेरा गया, जिसने सभी को आकर्षित किया। शंख बजाते हुए साधु और संगम में स्नान करते हुए संन्यासी की छवि भी बेहद आकर्षक रहीं।

  • आसमान में फहराया तिरंगा

ड्रोन शो का मुख्य आकर्षण विधानसभा भवन पर लहराता तिरंगा रहा।यह दृश्य देशभक्ति और गर्व से भरा हुआ था। इस ड्रोन शो के माध्यम से Maha Kumbh के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को भी बड़ी खूबसूरती से प्रदर्शित किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow