Maha Kumbh 2025: ईश्वर योगी के साथ, असंभव को बनाते हैं संभव : बिस्वजीत दैमारी

गोवर्धन पीठाधीश्वर स्वामी अधोक्षजानंद जी ने बताया कि उत्तर-पूर्व भारत के राज्यों की आम प्रजा, जनजातियां, माननीय आचार्य से प्रेम करते हैं और मार्गदर्शन मांगते हैं। जहां कहीं भी अच्छा काम होता है तो वो..

Jan 24, 2025 - 22:06
 0  13
Maha Kumbh 2025: ईश्वर योगी के साथ, असंभव को बनाते हैं संभव : बिस्वजीत दैमारी

सार-

  • असम विधानसभा के अध्यक्ष ने साधु संतों का लिया आशीर्वाद, संगम में लगाई डुबकी
  • गोवर्धन पीठाधीश्वर स्वामी अधोक्षजानंद जी के शिविर में किया यज्ञ और भक्तों को खिलाया भोजन 

By INA News Maha Kumbh Nagar.

ईश्वर Yogi के साथ हैं। यहां के CM असंभव को संभव बनाते हैं। ऐसा कहना है असम विधानसभा के अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी का। ये बातें उन्होंने शुक्रवार को Maha Kumbh में गोवर्धन पीठाधीश्वर स्वामी अधोक्षजानंद जी के शिविर में यज्ञ और सेवा के अवसर पर कहीं। उन्होंने कहा कि जितना सुना था, उससे भी अधिक यहां आकर महसूस कर रहा हूं। Maha Kumbh के दौरान अध्यात्म और संस्कृति से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने इसे जीवन का अनमोल पल बताया। इससे पूर्व उन्होंने महामंडलेश्वर केशव महाराज समेत संगम स्नान भी किया।

  • ईश्वर की कृपा से संभव हुआ आगमन

बिस्वजीत दैमारी ने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगा था कि वह Maha Kumbh में शामिल नहीं हो पाएंगे, लेकिन यह ईश्वर की कृपा और आशीर्वाद है कि वह प्रयागराज पहुंचे और यहां के अद्भुत आयोजन का हिस्सा बने। उन्होंने कहा अच्छे काम में योगदान देने का जो अवसर मुझे यहां मिला है, वह मेरे जीवन को धन्य कर देने वाला है।प्रयागराज आने से पहले बिस्वजीत दैमारी लखनऊ पहुंचे थे, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश के CM Yogi आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान Yogi आदित्यनाथ ने उन्हें Maha Kumbh की व्यवस्थाओं और आयोजन से संबंधित जानकारी दी। बिस्वजीत दैमारी ने Yogi सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां सचमुच असंभव को संभव किया गया है। इतने बड़े आयोजन को सुचारू रूप से संचालित करना बेहद कठिन काम है।

  • पूजा-पाठ और संगम स्नान का अद्भुत अनुभव

Maha Kumbh के दौरान संगम में स्नान और पूजा-पाठ के अनुभव को साझा करते हुए दैमारी ने कहा कि यहां की सारी व्यवस्थाएं बहुत शानदार हैं। उन्होंने संगम में स्नान कर जगत मंगल की प्रार्थना की। उन्होंने विशेष रूप से Yogi सरकार की ओर से की गई व्यवस्थाओं की सराहना की और कहा कि पूजा-पाठ से लेकर अन्य सभी व्यवस्थाएं बहुत अच्छी तरह से संचालित हो रही हैं। यह ईश्वर और सीएम Yogi का आशीर्वाद है। Maha Kumbh में भाग लेने के बाद बिस्वजीत दैमारी ने इसे अध्यात्म, संस्कृति और आस्था का संगम बताया।उन्होंने कहा कि इस मेले ने न केवल भारतीय संस्कृति को नई ऊंचाइयां दी हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी इसकी अद्भुत छवि प्रस्तुत की है। अंत में बिस्वजीत दैमारी ने उत्तर प्रदेश सरकार और CM Yogi आदित्यनाथ का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने के लिए मैं सीएम Yogi और उनकी टीम को दिल से धन्यवाद देता हूं। यह अनुभव मेरे जीवन का अविस्मरणीय हिस्सा रहेगा।

  • स्वामी अधोक्षजानंद जी का लिया आशीर्वाद

गोवर्धन पीठाधीश्वर स्वामी अधोक्षजानंद जी ने बताया कि उत्तर-पूर्व भारत के राज्यों की आम प्रजा, जनजातियां, माननीय आचार्य से प्रेम करते हैं और मार्गदर्शन मांगते हैं। जहां कहीं भी अच्छा काम होता है तो वो आते हैं। इसी क्रम में असम के स्पीकर शिविर में आए और यज्ञ किया।उन्होंने यहां दंडी साधुओं को भोजन कराया, स्वयं जमीन पर बैठकर खाना खाया। ये केवल स्पीकर नहीं है, ये असम के ताकतवर समूह बोडो जनजाति के सर्वमान्य नेता भी हैं। बोडो जनजाति हमेशा से महान शिवभक्त रही है। उन्होंने यहां आकर हर हर महादेव का नारा लगाया और सनातन के प्रति अपने समाज की निष्ठा को दिखाया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow